Video: ये शेर गुजराती समझता है! आधी रात घर जा रहे बाइक सवार के लिए खाली किया रास्ता
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डरावना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो को देखने वाले भी खौफ के मारे कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स रात के अंधेरे में बाइक से जा रहा है, लेकिन तभी अचानक उसकी नजर सड़क के बीचों-बीच बैठे एक खूंखार शेर के ऊपर पड़ती है। हालांकि इस दौरान बाइक सवार घबराता नहीं है और वह शेर को रास्ते से हटाने के लिए अजीबोगरीब आवाज निकालता है।

फॉरेस्ट ऑफिसर ने शेयर किया वीडियो
शेर को भगाने के लिए शख्स ने जो किया उसके लिए सोशल मीडिया पर लोग उसकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर डॉक्टर अंशूमन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा बाइक सवार फॉरेस्ट गार्ड है जो अपना काम खत्म कर रात को घर लौट रहा था।

फॉरेस्ट गार्ड बोला- अब तो घर जाने दो
कुछ दूर जाते ही उसे सड़क के बीच में एक शेर बैठा दिखाई देता है, यह मंजर किसी को भी डरा देने के लिए काफी है लेकिन बाइक सवार फॉरेस्ट गार्ड ने संयम से काम लेते हुए खुद को इस मुश्किल से बाहर निकाल लिया। शेर को अपने रास्ते से हटाने के लिए फॉरेस्ट गार्ड दो कुछ भी उससे कहता है वह अब वायरल हो रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि शेर भी फॉरेस्ट गार्ड की बात सुनकर रास्ता छोड़ देता है।

फॉरेस्ट गार्ड ने गुजराती में की शेर से अपील
वीडियो शेयर करते हुए फॉरेस्ट ऑफिसर डॉक्टर अंशूमन ने लिखा, 'फॉरेस्ट गार्ड शेर से गुजराती में अपील करता है कि मैं पूरा दिन तेरी सर्विस में रहता हूं अब मुझे घर जाने दो। इतना सुनकर शेर भी रास्ता छोड़ देता है और शख्स को जाने देता है।' वीडियो में बाइक सवार अजीबोगरीब आवाज भी निकालता है जिसके बाद उसे शेर परेशान नहीं करता और वहां से झाड़ियों के बीच गायब हो जाता है।

गिर राष्ट्रीय उद्यान की है वीडियो
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर भी कई लोगों को डरा दिया है। हालांकि कुछ लोगों ने फॉरेस्ट गार्ड की हिम्मत की सराहना की है। 5 अक्टूबर को शेयर किए गए वीडियो पर अब तक 5 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, वहीं अब तक वीडियो को 430 लाइक्स और 79 रि-ट्वीट भी मिल चुके हैं। अंशूमन ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि वीडियो गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान की है। उन्होंने लिखा, 'मुझे लगता है कि यह इस तरह के क्षण हैं जिसने गिर को रहस्यों से भार दिया है। मेरा मानना है कि स्टाफ और शेर केमिस्ट्री को एक हिंदी गीत से एक पंक्ति का उदाहरण देकर समझाया जा सकता है, 'एक एहसास है इसे रूह से महसूस करो'।'
यह भी पढ़ें: जब भैंसों के झुंड को देख भागने लगे दर्जनों शेर, इस वजह से वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल












Click it and Unblock the Notifications