इस जानवर के डर से पेड़ पर चढ़ा जंगल का राजा, शेर को जान बचाना हुआ मुश्किल
नई दिल्ली, 15 मार्च: सोशल मीडिया पर आए दिन जंगली जानवरों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। आमतौर पर शिकार वाले वीडियो में शेर या चीते अन्य जानवरों का शिकार करते दिखते हैं। लेकिन जंगल के राजा शेर को डरा हुआ देखना एक असामान्य दृश्य है। और अगर ऐसा कुछ होता है तो खबर बन जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल के राजा शेर को अपनी जान बचाने के लिए पेंड़ पर चढ़ना पड़ा। दरअसल भैंसों का झुंड देखते ही शेर की हालत खराब हो जाती है औऱ उसे पेड़ पर चढ़कर शरण लेनी पड़ती है।

भैंसों के झुंड से डर गया शेर
वायरल हो रहे वीडियो में भैसों का एक झुंड शेर के पास आता हुआ दिख रहा है। जंगली भैसों का इतना बड़ा झुंड देखकर जंगल के राजा की हवा टाइट हो जाती है। घबराए शेर को समझ नहीं आता कि, क्या करें..तो वह पास के पेड़ पर जान बचाने के लिए चढ़ जाता है। शेर पेड के तने पर चढ़ा हुआ है, लेकिन उसकी ग्रिप लगातार ढीली पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर जंगली भैसों का झुंड थोड़ी पर खड़े होकर उस शेर को देख रहे हैं।

वायरल हुआ वीडियो
इस अद्भुद वीडियो को इंस्टाग्राम पर wild_animal_shorts_नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है - 'भैंसों के झुंड से बचने के लिए शेर पेड़ पर चढ़ गया।'चार सप्ताह पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को 22,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। यूजर्स भैंसों से डरे एक शेर के नजारे का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यूजर बोले-शिकारी खुद हुआ शिकार
वहीं भैंसों के झुंड की एकता को देख यूजर्स उनकी सराहना करते दिख रहे हैं। वहीं एक यूजर ने कहा है कि कभी-कभी शिकार भी शिकार बन जाता है। एक यूजर ने पोस्ट किया, "अपने पिता के रास्ते को कसकर पकड़ो सिम्बा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि, यह विश्वास करना कठिन लगा कि एक शेर भागने के बजाय एक पेड़ पर चढ़ रहा है। हालांकि वायरल हो रहा वीडियो कब का है और कितना पुराना है, ये साफ नहीं है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications