Video: हिरण पर बिजली की तेजी से झपटा शेर, खुली जीप में बैठे पर्यटकों की हुई हवा टाइट
नई दिल्ली, अप्रैल 13। जंगल के कुछ नियम होते हैं, यहां शिकारी को जिंदा रहने के लिए शिकार करना जरूरी है। यहां कब कौन शिकार बन जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। जंगल के इसी रोमांच को करीब से देखने के लिए पर्यटक सफारी पर जाते हैं, लेकिन बहुत खुशकिस्मत ही लोग ऐसे होते हैं जो जिंदगी और मौत के बीच इस मुठभेड़ को अपनी आंखों के सामने पाते हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें कुछ ऐसे ही खुशकिस्मत लोगों को अपनी आखों के सामने शिकार और शिकारी के बीच जद्दोजहद देखने का मौका मिला।

हिरण पर बिजली की तेजी से झपटा शेर
जंगल का राजा शेर होता है, ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन राजा को अपनी भूख मिटाने के लिए अपनी ही प्रजा यानी अन्य जानवरों का शिकार करना पड़ता है। शेर को अपनी आंखों के सामने शिकार करते देखने बेहद ही अद्भुद पल होता है, अक्सर लोग जंगल सफारी पर इसी उम्मीद के साथ ही जाते हैं। हाल ही में सफारी पर गए एक ग्रुप को ऐसा ही अनोखे पल का गवाह बनने का मौका मिला। वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर बिजली की तेजी से हिरण पर हमला करता है।

नजरों के सामने शेर को शिकार करते देखा
वीडियो में देखा जा सकता है कि सफारी जीप के अंदर बैठे पर्यटक सामने से आ रहे हिरण को देखकर ब्रेक लगा देते हैं। इस बीच उनकी नजर झाड़ियों के बीच से उनकी तरफ आ रहे शेर पर भी पड़ती है। पर्यटक समझ जाते हैं कि हिरण, शेर से अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा है। इस बीच जैसे ही हिरण पर्यटकों की जीप के करीब आता है, इतने में शेयर उस पर झपट पड़ता है।

10 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
दोनों जानवरों के बीच भिड़ंत इतनी तेज होती है कि शेर, हिरण को लिए करीब 10 मीटर तक झसीटता जाता है। शेर को बिजली की तेजी से हमला करते देख कार में बैठे पर्यटक भी घबरा जाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अब तक इसे 10 लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है। कई यूजर्स ने वीडियो पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। वहीं कुछ लोगों ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की।
THIS IS NUTS pic.twitter.com/rk1cpMa445
— Sanade 🇯🇲🇺🇸 (@sweetsanade) April 12, 2021
लोगों ने की कैमरामैन की तारीफ
इस बीच सोशल मीडिया पर कई ऐसे लोग भी थे जो शेर और हिरण के बीच करीबी मुठभेड़ को कैमरे में कैद करने के लिए कैमरामैन की प्रशंसा कर रहे हैं। यूजर ने लिखा, एक सच्चा कैमरामैन, अधिकांश लोग फुटेज को देखते और बर्बाद कर देते हैं, लेकिन ये कैमरामैने 25 मील प्रति घंटे की रफ्तार से सामने आ रहे शेर से बचने के लिए दूर जाने की बजाए, उसने यह सब रिकॉर्ड करने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें: Video: बेबस और लाचार दिखा जंगल का राजा शेर, करने चला था भैंस का शिकार, हो गई ऐसी हालत












Click it and Unblock the Notifications