लंगूर को चढ़ा बॉडीबिल्डिंग का बुखार, जिम में जा घुसा और... वायरल हो रहा VIDEO
अकसर लोगों को जिम जाने का काफी शौक होता है। फिट रहने के लिए लोग जिम जॉइन करते हैं। लड़के तो जिम जाकर अपना शरीर काफी हट्टा कट्टा भी कर लेते हैं। मगर एक वायरल क्लिप में लगता है लड़कों के साथ लंगूर को भी जिम जाने का बुखार चढ़ गया। वो जिम में जा पहुंचा और एक लड़के के पीछे हाथ धोकर पड़ गया।
क्लिप को @desimojito नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें एक लंगूर का क्लिप हाल ही में शेयर किया गया। इसमें वो एक शख्स के पीछे जा पड़ता है और फिर उसका पीछा ही नहीं छोड़ रहा है। ये किसी लोकल जिम का वीडियो है, जहां काफी सारे लड़के वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं।

लंगूर पूरे जिम के चक्कर लगाता दिख रहा है। हैरानी की बात है कि वहां पर इतने सारे लोग हैं मगर वो सिर्फ एक ही शख्स के पीछे घूम रहा है। शख्स लंगूर से अपना पीछा छुड़ाने की पूरी कोशिश करता है मगर अफसोस कि वो ऐसा कर नहीं पाता।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग भी इस लंगूर से काफी डरे हुए से हैं। इसके बाद शख्स अंत में कोने में जाकर फंस जाता है और लंगूर उसके सामने खड़ा हो जाता है।
क्लिप पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। हर कोई यही कह रहा है कि ये लंगूर शख्स के पीछे ऐसे पड़ा है जैसे कि उसका बिछड़ा यार हो। एक ने कहा कि वो फीस के लिए उसके पीछे पड़ा हुआ है। एक ने कहा कि वो सही से जिम नहीं कर रहा था। जिम वालों को चाहिए कि अच्छे ट्रेनर्स को हायर करे ताकि ऐसे आलसी क्लाइंट अच्छी तरह से वर्कआउट कर सकें।
एक ने इसकी तुलना ईडी और अरविंद केजरीवाल से ही कर डाली। एक और ने कहा कि जानवरों को समझ में आ जाता है कि कौन उनसे डर रहा है और कौन नहीं।












Click it and Unblock the Notifications