VIDEO: मंहगी कार चुराकर भागा चोर, पुलिस पीछे पड़ी तो 'Dhoom' स्टाइल में रेलवे ट्रैक पर दौड़ा दी Car

नई दिल्ली, जुलाई 17: वीडियो गेम 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो (जीटीए)' हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। गेम में प्लेयर को कई मिशन के दौरान चैलेजिंग टास्क करने को मिलते हैं। जिसमें ड्राइविंग और शूटिंग जैसे टास्क करने को मिलते हैं। सोचिए असल जिंदगी में ऐसा कुछ देखने को मिले तो कितना रोमंचकारी होगा। एक ऐसा ही हादसा सामने आया है। जहां एक चोर ने लैंड रोवर डिस्कवरी को चुरा लिया। पकड़े जाने के डर से उसने लेवल क्रॉसिंग बैरियर को तोड़कर रेलवे ट्रैक पर दौड़ा दी।

Land Rover Discovery stolen by thief and smashed through crossing barrier and raced on railway track

इस घटना की वीडियो सामने आई है। फुटेज में दिख रहा है कि, दो पुलिस अधिकारी ड्राइवर को कार से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान ड्राइवर कार चलाने लगता है। जिसके चलते पुलिसकर्मी कार को छोड़ देते हैं। जिसके बाद चोर कार को पास खड़ी गाड़ियों के भिड़ा देता है। इस दौरान दो अधिकारी घायल हो गए, जबकि महिला अधिकारी घायल होने से बच जाती है।

डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, हर्टफोर्डशायर पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 9.30 बजे चोरी का एक वाहन एसेक्स से काउंटी में आया था। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि ड्राइवर सड़क से तेज गति से भाग रहा है और बैरियर तोड़कर चेशंट रेलवे स्टेशन में घुस जाता है। इस घटना के बाद ग्रेटर एंग्लिया, स्टैनस्टेड एक्सप्रेस और लंदन ओवरग्राउंड सेवाएं प्रभावित हुई हैं। स्टेशन पर मौजूद दर्शकों ने जब पटरी पर कार को दौड़ते देखा तो हैरान रहे गए।

ड्राइवर कार को तेजी से पटरियों पर दौड़ा रहा था। कुछ दूरी तक जाने के बाद चोर को लगा कि वह पटरियों पर फंस गया है। इसके बाद चोर कार को ट्रैक पर छोड़कर भाग निकला। एक अन्य चश्मदीद ने ट्रैक पर छोड़ी गई कार की तस्वीर को शेयर किया है। हालांकि पुलिस आरोपी की तलाश में है। वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाए दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+