एक झपट्टे में हिरण को निगल गया खूंखार कोमोडो ड्रैगन, हैरान कर देगा ये वायरल वीडियो
Komodo Dragon video: 10 फीट का लंबा कोमोडो ड्रैगन हिरण पर वार करता है और उसे मार गिराता है। वीडियो काफी हैरान कर देने वाला है और लोग इसपर खूब रिएक्ट कर रहे हैं।

komodo dragon eats deer: जंगल की दुनिया भी बेहद अजीबोगरीब है। यहां एक शेर है तो दूसरा सवाशेर। सरीसृपों की बात करें, तो जंगल में इनकी कोई कमी नहीं है। अलग-अलग प्रजाति वाले सरीसृप जंगल में अपना रुतबा कायम बनाए रखते हैं। सरीसृपों के राजा की बात करें, तो कोमोडो ड्रैगन काफी चर्चा में रहते हैं। अपने शरीर की बनावट से लेकर अपनी ताकत तक.. कोमोडो ड्रैगन ऐसे सरीसृप हैं, जो खुद के आगे किसी को टिकने नहीं देते। हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही कुछ नजर आ रहा है, जिसमें एक कोमोडो ड्रैगन जिसे कोमोडो मॉनिटर के नाम से भी जाना जाता है, उसे हिरण पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। एक ही बार में कोमोडो ड्रैगन पूरे के पूरे हिरण को निगल जाता है।
वायरल हुआ वीडियो
इतने बड़े शिकारी के सामने हिरण कुछ नहीं कर सका और देखते ही देखते कोमोडो का शिकार बन गया। ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे देखने के बाद काफी हैरान भी हो रहे हैं। animals_powers नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया है।
कोमोडो ड्रैगन की बात करें, ये छिपकली की मौजूदा प्रजातियों में सबसे बड़ी है, जो 3 मीटर से लेकर 10 फीट तक बढ़ सकती है। इनका वजन भी 135 किलो तक हो सकता है। जिस ईकोसिस्टम में ये रहते हैं, उसपर इनका ही राज होता है। अपने भारी भरकम शरीर की वजह से इनके आगे कोई भी जानवर टिक नहीं पाता।
आपको जानकर हैरानी होगी कि कोमोडो ड्रैगन वैसे तो इंसानों के साथ भी रहते हैं लेकिन कभी-कभी ये इंसानों पर हमला भी कर देते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को कैप्शन देते हुए यूजर ने लिखा है कि खतरनाक कोमोडो ड्रैगन। क्लिप को देखने के बाद लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

एक यूजर ने कहा कि क्या ये सच है? एक ने कहा कि वॉव। एक ने कहा कि ये बस प्रकृति अपना काम कर रही है। एक ने कहा कि ये ड्रैगन कितने बड़े हो सकते हैं? लोग इस भयानक कमोडो ड्रैगन को देखने के बाद काफी हैरान हो रहे हैं। वाकई कमोडो ड्रैगन की शारीरिक बनावट काफी मजबूत होती है, जो शिकार पर पकड़ बनाए रखने में इनकी मदद करती है।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications