20वीं मंजिल पर जाकर बच्‍चे ने एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग की छत पर लगाई छलांग, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला बच्‍चों का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे अब तक आठ लाख लोग देख चुके हैं।

Viral video of the child

सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते है। जिनमें कुछ ऐसे वीडियो होते हैं जिनको देखते हुए दिल की धड़कने तेज हो जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों की सांसें थम सी गई।

Viral video of the child

ये वायरल वीडियो दो छोटे से बच्‍चों का है जो एक 20 मंजिला इमारत की आगे निकली हुई छत पर खड़े नजर आ रहे है। इस वीडियो एक बच्‍चा एक इमारत से दूसरे इमारत की छत पर कूदता नजर आ रहा है। इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग घबराते हुए इस वीडियो को देखने का डरावना अनुभव शेयर कर रहे हैं।
Viral video of the child

रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

ये वीडियो निश्चित रूप से आपके रोंगटे खड़े कर देगा। इस वीडियो दूर की किसी बिल्डिंग से रिकार्ड किया गया है। जिसने बहुमंजिला इमारत की छत पर खेल रहे लड़कों को देखा और उसे अपने कैमरे में रिकार्ड कर लिया। ट्विटर अकाउंट ओनली बैंगर्स पर शेयर किए वीडियो में नजर आ रहा है दो बच्‍चे जिनमें से एक की उम्र 5 साल से भी कम नजर आ रही है और दूसरे की लभगभ 7 साल से कम ही होगी।

20 मंजिल की थी दोनों इमारत

वीडियो की शुरूआत में 20 मंजिला छत के किनारे बने बिना दीवार वाले हिस्‍से में ये दो छोटे से लड़के नजर आ रहे हैं। जिसमें से बड़ा बच्‍चा एक इमारत की छत से दूसरे इमारत की छत से छलांग लगाता हुआ नजर आ रहा है।

बिल्डिंग के बिलकुल किनारे पर खड़ा होकर लगाई छलांग

इतनी ऊंचाई पर बिल्डिंग के बिलकुल किनारे पर खड़ा होकर कुछ दूरी पर स्थित इमारत की छत पर बने शेड पर छलांग लगाकर जाता हुआ नजर आ रहा है। बच्‍चे ने जूते पहन रखे हैं और वो ऐसे एक छत से दूसरी इमारत में ऐसे जंप कर रहा है मानो वो अपने कमरे में एक बेड से दूसरे बेड पर छलांग लगा रहा है।

एक नहीं दो तीन बार लगाता है छलांग

बड़ा बच्‍चा छोटे बच्‍चे को ये स्‍टंट एक बार नहीं बल्कि दो तीन बार दिखाता है, जिसे देखते हुए बड़ो-बड़ो की रूंह कांप गई। वहीं छोटा बच्‍चा डर के कारण दोस्‍त के छलांग लगाते समय दूसरी ओर आंख मूंद कर खड़ा हो जाता है।

वीडियो में लड़कों को एक बिल्डिंग की छत से दूसरी बिल्डिंग में छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है। उन्हें इमारत के बिल्कुल किनारे पर खड़ा देखकर हर किसी के पैर कांप गए क्‍योंकि वीडियो में देखकर लग रहा है कि बच्‍चे कभी भी 20मंजिल से ये स्‍टंट करते हुए नीचे गिर सकते हैं।

कमेंट सेक्शन में लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए और कई लोगों ने बताया कि उन्‍हें ये वीडियो देखकर कितना डर लग गया। एक यूजर ने लिखा, "ऐसा खेल जहां आप अपनी गलतियों से नहीं सीखते।
एक अन्य यूजर ने लिखा हार्ट अटैक पड़ रहा है। वहीं एक और यूजर ने लिखा वीडियो देखते हुए मेरे पैर कांप रहे है और मेरे दिल की धड़कन बढ़ गई है।

क्‍या बच्‍चे कर रहे थे जिम्नास्टिक प्रैक्टिस

लोगों ने अनुमान लगाया है कि ये दो लड़के पार्कौर सीख रहे थे। यह एक एथलेटिक ट्रेनिंग गेम है जिसमें प्‍लेयर उपकरण की सहायता के बिना और अक्सर कलात्मक-जिम्नास्टिक वॉर प्रैक्टिस करते हुए एक प्‍वाइंट से दूसरे प्‍वांइट तक सबसे तेज और सबसे कुशल तरीके से पहुंचने का प्रयास करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+