'आज गाड़ी तेरा भाई चलाएगा...', नशे में धुत शख्स ने रेलवे ट्रैक पर चलाई कार, 15 मिनट बाद हो गया कांड

Kerala drunken man: शराब के नशे में लोग अकसर कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जिसका उन्हें बाद में पछतावा होता है। ऐसा ही कुछ एक शख्स ने नशे में उस वक्त किया, जब वो सड़क की बजाय रेलवे ट्रैक पर गाड़ी चलाने लगा।

घटना कन्नूर के थाजहे चौवे रेलवे गेट की है। जयप्रकाश नाम का शख्स यहां पहुंचा और रेलवे ट्रैक पर गाड़ी चढ़ा दी। देखते ही देखते उसकी गाड़ी वहीं ट्रैक पर फंसी रह गई।

Kerala drunken man

शराब के नशे में जयप्रकाश लगातार गियर बदल रहा था और स्टीरियरिंग व्हिल पकड़ते उसे देखा गया। स्थानीय रिपोर्ट्स की मानें, तो उसने शराब के नशे में तकरीबन 15 मीटर तक रेलवे ट्रैक पर गाड़ी चलाई। वो तब तक गाड़ी चलाता रहा, जब तक कि ट्रैक पर उसकी गाड़ी रुक नहीं जाती।

Recommended Video

    'आज गाड़ी तेरा भाई चलाएगा...', नशे में धुत शख्स ने रेलवे ट्रैक पर चलाई कार

    जैसे ही रेलवे क्रॉसिंग पर मौजूद कर्मचारियों को इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत इस पूरे मामले की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयप्रकाश को गिरफ्तार कर दिया। हालांकि, बाद में जमानत पर उसे रिहा भी कर दिया गया।

    ऐसा ही एक मामला पहले भी सामने आया था, जिसमें एक युवक शराब के नशे में रेल की पटरियों पर सो गया। मामला कोल्लम जिले का है। शख्स की नींद तब खुली जब उसने देखा कि पटरी पर ट्रेन लगातार उसकी ओर बढ़ रही है। गनीमत रही कि ट्रेन के लोको पायलट ने उसे देख लिया और स्पीड को धीमा कर दिया, ताकि उसे वहां से हटने का समय मिल सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+