फेसबुक पर सैनेटरी पैड के बारे में लिखा तो कश्मीरी बिजनेसमैन को पड़ी गालियां

फेसबुक पर सैनेटरी पैड के बारे में लिखना एक बिजनेसमैन को भारी पड़ा है। लोग उसे फेसबुक पर गालियां दे रहे है।

जम्मू। कश्मीर के एक बिजनेसमैन को अपने फेसबुक पेज पर सैनेटरी पैड के बारे में लिखना महंगा पड़ा है। वो लोगों के निशाने पर आ गया है। लोग उसे सोशल मीडिया पर गालियां दे रहे है। उसे ट्रोल किया जा रहा है। 27 साल के जाविद पारसा को लोग सोशल मीडिया पर गालियां दे रहे है।

 Kashmiri businessman is being trolled online for speaking about sanitary pads

दरअसल जाविद पारसा श्रीनगर के एक मॉल में काठी जंक्शन के नाम से फूड आउटलेट चलाते हैं। एक दिन उसने दुकान पर कोई अपना सैनिटरी पैड का एक पैकेट भूल गया था, जिसकी कीमत करीब 1000 रुपए थी। जावेद ने जब देखा तो उसने फेसबुक पर उस सैनेटरी पैड के बारे में लिखा कि जिसका भी वो हो वो कल आकर उनके ऑफिस से ले जाए। जिस का वे पैकेट था उसने इस पोस्ट के लिए जाविद को धन्यवाद दिया, लेकिन लोगों को जाविद का ये कदम अच्छा नहीं लगा। लोगों को जाविद द्वारा सोशल मीडिया पर सैनेटरी पैड के बारे में लिखना पसंद नहीं आया और लोगों ने उसपर निशाना साधा।

लोग उसे गालियां देने लगे। लोगों ने उनकी बहन को लेकर उन्हें गालियां दी, किसी ने उनपर कश्मीर को बदनाम करने का तो किसी से शर्मो-ओ-हया की सीमाएं लांघने का आरोप लगाया। हलांकि इन सबसे जाविद घबराए नहीं बल्कि उन्होंने लोगों को खूब जवाब दिया और #SanitaryPads हैशटेग के साथ लोगों के कमेंट का जवाब दिया। जाविद ने कहा कि सैनिटरी पैड के के बारे में लिखना क्या अनैतिक है? हमारी मां, बहनों और बेटियों की जरूरत की चीजों को लेकर टैबू क्यों बनाए हुए हैं? हलांकि उनके समर्थकों की भी कमी नहीं है। कई लोग उनके समर्थन में आए है। जो सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे उनके अभियान में उन का साथ दे रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+