गजब का जुगाड़: फिल्म देखने के लिए गाय के पेट को बनाया स्क्रीन, सोशल मीडिया पर Photo देख यूजर्स दंग
नई दिल्ली। Screen on cow belly: इस वर्ष, 2020 में कई हैरान करने वाली घटनाएं सामने आई हैं। कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते लोगों के पास समय ही समय है, ऐसे में फिल्मों और वेब सीरीज देखने वालों की संख्या में भी खूब इजाफा हुआ है। सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें फिल्मों के शौकीन लोगों का जुगाड़ देख हर कोई दंग रह गया। आपने ने भी कभी ना कभी प्रोजेक्टर (projector) पर फिल्म (Movie) जरूर देखी होगी, लेकिन हम दावे के साथ कह सकते हैं कि आपने कभी गाय (Cow) के पेट पर स्क्रीन बनाकर फिल्म नहीं देखी होगी।
Recommended Video

फिल्म के लिए किया गजब का जुगाड़
जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों ने गजब का जुगाड़ लगाते हुए गाय के पेट को ही फिल्म देखने के लिए स्क्रीन बना लिया। वायरल हो रहे इस फोटो को आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा (IPS Dipanshu Kabra) ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, इसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। फोटो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की भी मजेदार प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

गाय के पेट को बनाया स्क्रीन
वायरल हुई तस्वीर में देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में कुछ लोग प्रजेक्टर पर हाल ही रिलीज हुई अंग्रेजी फिल्म 'टेनेट' देख रहे हैं। हालांकि तस्वीर को देखने के बाद आपकी हंसी जरूर छूट सकती है क्योंकि फिल्म की स्क्रीन को एक गाय के पेट पर फोकस किया गया है। जाहिर है कि प्रजेक्टर पर फिल्म देखने के लिए सफेद पर्दे की जरूरत होती है लेकिन फोटो में नजर आ रहे लोगों को शायद पर्दा नहीं मिला तो उन्होंने सफेद गाय को ही स्क्रीन बना लिया।

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
सोशल मीडिया पर अब यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस मजेदार तस्वीर को शेयर करते हुए आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने लिखा, 'फिल्म की दीवानगी और देसी जुगाड़ की पराकाष्ठा है! भगवान 2020 जल्द खत्म कर दो अब...' तस्वीर कहां की है इस बात की जानकारी तो दीपांशु काबरा ने नहीं दी है लेकिन उनके द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 24 दिसंबर को पोस्ट किए गए फोटो पर अब तक 400 से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: VIDEO: खुशी से नाचते डिलीवर मैन का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा इसे मिलना चाहिए Christmas बोनस












Click it and Unblock the Notifications