जेट एयरवेज के CEO ने दुबई और भारतीय मेट्रो स्टेशनों की कर डाली तुलना, भड़क उठे लोग
वायरल हो रहे ट्वीट में जेट एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इंडियन मेट्रो स्टेशनों की दुबई के मेट्रो स्टेशन से तुलना कर डाली। इस ट्वीट के वायरल होते ही लोग ट्वीट की जमकर आलोचना करने लगे।

Jet Airways CEO Tweet: हाल ही में सोशल मीडिया यूजर्स उस वक्त भड़क उठे, जब जेट एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव कपूर ने भारतीय मेट्रो स्टेशनों की तुलना दुबई से कर डाली। ट्वीट कर संजीव कपूर ने कहा कि दुबई के मुकाबले भारतीय मेट्रो स्टेशनों की सुंदरता और वास्तुकला काफी खराब है। देखते ही देखते संजीव कपूर का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और नेटिजन्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया।
इंडियन मेट्रो स्टोशन और दुबई के मेट्रो स्टेशनों की तुलना करते हुए ट्वीट कर संजीव कपूर ने कहा, बेंगलुरु, गुड़गांव और कोलकाता...हमारे ओवरग्राउंड/ओवरहेड मेट्रो स्टेशन इतने आर्टलेस कंक्रीट आईसॉर्स क्यों हैं? बेंगलौर की तुलना में जरा दुबई पर एक नजर डालें। और ये दुबई स्टेशन शायद 10 साल पहले बनाया गया था। ट्वीट के साथ उन्होंने दुबई और बेंगलुरु मेट्रो स्टेशनों की फोटोज भी शेयर कीं।

सोशल मीडिया पर ट्वीट वायरल होने के बाद लोग इसपर जमकर रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने कहा कि ट्रांजिट को सुंदर नहीं होना चाहिए। यदि आपके शहरीकरण और शहर नियोजन पर अधिक पढ़ा है तो आप ऐसा कभी नहीं करेंगे। दुबई को फिर से बधाई. ये शहर एक शहरी नियोजन दु:स्वप्न है। एक और ने लिखा कि अगर आपने भारत की प्राचीन वास्तुकला को देखा होता, तो और भी अच्छा होता। तब और अब में फर्क सिर्फ इतना है कि भारत के पास तब पर्याप्त संसाधन है।
कई लोगों ने जेट एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जमकर आलोचना की, तो उनकी बात से सहमति जताने वाले लोग भी कम नहीं दिखे। एक यूजर ने इसे सही बताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक बुनियादी ढांचा पर्यावरण के अनुकूल नहीं है। लागत के अनुकूल या सु्ंदर नहीं है, और कई लोगों तक पहुंच भी नहीं है। कई लोगों तक पहुंच भी नहीं है। सिर्फ मेट्रो स्टेशन ही नहीं बल्कि अन्य सार्वजनिक बुनियादी ढांचे भी।
एक और ने कहा कि भारत के मेट्रो स्टेशनों में कलात्मक अपील की कमी वांछित होने के लिए बहुत कुछ छोड़ देती है। इतनी समृद्धि सांस्कृतिक विरासत के साथ, ये शर्म की बात है कि देश के सार्वजनिक स्थान दृष्टिगत रूप से अधिक प्रेरक नहीं है। आइये एक ऐसे फ्यूचर की उम्मीद करें, जो सह अस्तित्व में हों।












Click it and Unblock the Notifications