बिना कपड़ों के कैमरे के सामने आ गईं 54 साल की मशहूर स्टार, बोली- 'नेचुरल ब्यूटी दिखाना चाहती हूं'
Jennifer Aniston: जेनिफर एनिस्टन की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस समय समय पर अपने फैंस के साथ शानदार तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। अमेरिकी अभिनेत्री ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसने लोगों के होश उड़ाकर रख दिए हैं।
द फ्रेंड्स स्टार ने हाल ही में अपना नो मेकअप लुक शेयर किया, जिसमें उनके ब्लॉन्ड बाल भी साफ नजर आ रहे थे। अपनी नेचुरल ब्यूटी से एक्ट्रेस ने फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया। लेकिन बावजूद इसके उनकी तस्वीरों ने फैंस को हैरान भी कर दिया।

इस दौरान जो बात गौर करने लायक थी, वो ये कि एक्ट्रेस ने कपड़े नहीं पहने थे। अभिनेत्री ने अपने शरीर पर बस एक तौलिया लपेटा हुआ था। इस तस्वीर को Lolavie नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें अभनेत्री अपने हेयरकलर को फ्लॉन्ट कर रही हैं।
एक्ट्रेस ने थ्रेड्स ऐप में तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- हैप्पी ह्यूमिडिटी हेयर सीजन। अभिनेत्री की पोस्ट उनके इस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि धोखे भरे दिनों में उन्हें मार्टिनी पीना काफी पसंद है। बताते चलें कि 54 साल की जेनिफर अपनी हेल्थ पर काफी ध्यान देती हैं और इस उम्र में भी उन्होंने अपने फिगर को टोन्ड किया हुआ है।

एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए अभिनेत्री पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। वे हाई प्रोटीन, कम कार्ब, कम शुगर वाला खाना खाती हैं और वर्कआउट करती हैं। एनिस्टन के करीबी सूत्र ने उनके खान-पान के बारे में वीकली मैगजीन से बात की और बताया कि उनके खाने में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। अगर वे मार्टिनी या फिर टकीला लेना चाहती हैं तो वे इसमें खूब पैसा खर्च करेंगी और इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।
उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें मेडिटेट करना भी काफी पसंद है और वे कोशिश करती हैं कि हर दिन ताजी हवा में सांस लें, जब वे अपने कुत्ते को बाहर घुमा रही होती हैं। जेनिफर ने खुद को लेकर किए जाने वाले एक पॉपुलर कमेंट के बारे में भी बात की, जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि कई बार बोला जाता है कि अपनी उम्र के हिसाब से आप बहुत अच्छी लगती हो।
उन्होंने कहा कि जब वे अपने 20s में थीं तो उससे कहीं गुना ज्यादा अच्छी बॉडी शेप उनकी आज है। ये बात उनके दिमाग और आत्मा को सुकून देती है। और ये सभी बातें जिंदगी को 100 गुना ज्यादा बेहतरीन बना देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications