Covid-19 वैक्सीन लेते हुए जादूगर ने परफॉर्म की अपनी फेमस ट्रिक, चम्मच मोड़ने का Video Viral

नई दिल्ली। coronavirus vaccine: कोरोना वायरस संकट के बीच कई देशों में कोविड-19 वैक्सीन महामारी के खिलाफ एक उम्मीद की किरण बना है। भारत में भी पहली कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद अब उसके टिकाकरण (Vaccination) को लेकर सभी तैयारी शुरू हो गई हैं। इस बीच कई देश की सरकारों ने लोगों को वैक्सीन का टीका लगाना भी शुरू कर दिया है। हाल ही में इजरायल (israeli) के मशहूर जादूगर उरी गेलर (Uri Geller) ने भी वैक्सीन का टीका लगवाया, उन्होंने इस पल को यादगार बनाने के लिए कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर हो रही है।

वैक्सीन का इंजेक्शन लगवाते हुए दिखाया जादू

वैक्सीन का इंजेक्शन लगवाते हुए दिखाया जादू

उरी गेलर, इजरायल के फेमस जादूगर और एक टेलीविजन सेलिब्रिटी हैं। वह चम्मच मोड़ने वाली अपनी मशहूर ट्रिक के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इसी ट्रिक का इस्तेमाल कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाते हुए किया। दरअसल, इजरायल में कोरोना वायरस के खिलाफ अग्रिम पंक्ति में शामिल कार्यकर्ता और देश की बुजुर्ग आबादी को कोरोना वायरस का टीका (Coronavirus vaccine) लगाया जा रहा है। इसी अभियान में उरी गेलर ने भी गुरुवार को हिस्सा लिया था।

75 वर्षीय जादूगर ने की ये अपील

75 वर्षीय जादूगर ने की ये अपील

इस दौरान उरी गेलर ने मेडिकल स्टाफ के लिए चम्मच मोड़ने वाली अपनी मशहूर ट्रिक का परफॉर्मेंस दिया। टीका लगवाने के बाद 75 वर्षीय गेलर ने कहा, '60 वर्ष से अधिक उम्र वाले हर व्यक्ति को इसे जरूर लगवाना चाहिए...यह आवश्यक है।' बता दें कि इजरायल ने 19 दिसंबर को टीकाकरण प्रोग्राम शुरू किया था। इजरायल को उम्मीद है कि जनवरी अंत तक 25% आबादी को कोरोना वायरस का टीका दे दिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वैक्सीन का इंजेक्शन लेते हुए जादूगर उरी गेलर का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपना जादू दिखाते नजर आ रहे है। उरी गेलर कहते हैं, आज से पहले मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा कभी नहीं किया। आज मैं वैक्सीन का इंजेक्शन लगवाते हुए अपनी फेमस ट्रिक परफॉर्म करूंगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि उरी गेलर के हाथ में एक चम्मच है जिसे वह ध्यान से देखते हैं। जैसे ही उन्हें वैक्सीन का इंजेक्शन दिया जाता है वैसे ही चम्मक का ऊपरी हिस्सा टूटकर जमीन पर गिर जाता है।

यह भी पढ़ें: Covid Vaccine: टीकाकरण के लिए दिल्ली तैयार, जानें कैसे सीरम इंस्टीट्यूट से लोगों तक पहुंचेगी वैक्सीन?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+