IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी की वापसी पर अहम अपडेट, कब और कहां खेलते हुए दिख सकते हैं माही
MS Dhoni: आईपीएल 2026 के सीजन में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है जिसका इंतजार पिछले काफी समय से किया जा रहा था। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी अपनी टीम के साथ जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
लखनऊ सुपर किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मैच से ठीक पहले यह जानकारी मिली है कि धोनी अपनी टीम के साथ लखनऊ की यात्रा करेंगे। इससे पहले ऐसा नहीं था। धोनी टीम के साथ ड्रेसिंग रूम में भी नहीं होते थे।

किस मैच में खेल सकते हैं माही
धोनी इस पूरे सीजन में चोट के कारण मैदान से बाहर रहे हैं लेकिन उनके वापस टीम कैंप में आने की खबर ने प्रशंसकों के बीच उत्साह भर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार वह अपनी टीम के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए लखनऊ के इकाना स्टेडियम पहुंचेंगे। यह मैच 15 मई 2026 को खेला जाना है जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। धोनी की वापसी टीम के लिए एक नई ऊर्जा का संचार कर सकती है क्योंकि मौजूदा टूर्नामेंट में चेन्नई का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है।
अंतिम मुहर लगना बाकी
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फिलहाल प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है और उसे अगले दौर में पहुंचने के लिए अपने बचे हुए मैचों में जीत दर्ज करना अनिवार्य है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि धोनी अंतिम एकादश में शामिल होकर खेलेंगे या नहीं क्योंकि उनकी चोट से रिकवरी पर आधिकारिक मुहर लगना बाकी है।
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की है। लखनऊ के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला टूर्नामेंट की अंक तालिका के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। लखनऊ सुपर जायंट्स तो इस इवेंट से बाहर हो गई है।
तालिका में CSK की स्थिति
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ़ में जगह बनाने में सफल रहती है, तो यह प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी होने वाली है। मुंबई इंडियंस की तरह पिछले दो साल से चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन भी ख़ास नहीं रहा है। फ़िलहाल 11 मैचों में 6 जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें स्थान पर है।












Click it and Unblock the Notifications