मौलवी ने 'हिजाब' पहनने के लिए कहा तो भड़की Iranian Woman, एयरपोर्ट पर किया कुछ ऐसा, देखें Video

Iranian Woman Airport Viral Video: ईरानी महिला और मौलवी के बीच तीखी बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो ने अब सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

दरअसल, वायरल वीडियो में एक महिला मौलवी की पगड़ी उतारकर उसे दुपट्टे की तरह पहनती हुई दिखाई दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी महिला और मौलवी के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ, जब मौलवी ने उसे 'हिजाब' पहनने के लिए कहा। खबर के मुताबिक, ईरानी महिला तेहरान एयरपोर्ट पर बिना हिजाब पहने और बिना सिर ढके हुए घूम रही थी।

Iranian Woman Airport

इस दौरान वहां मौजूद एक मौलवी ने उस लड़की से हिजाब पहनने और सिर ढकने को कहा। इसी बात पर ईरानी महिला भड़क गई और उसने एयरपोर्ट पर सबके सामने मौलवी की पगड़ी उतार दी और उससे अपना सिर ढक लिया। इसके बाद महिला ने पूरे लाउंज में घूम- घूमकर उसे दिखाया। वायरल हुए वीडियो में महिला मौलवी से एक तीखा सवाल पूछती हुई सुनाई देती है।

महिला पूछती है कि 'तो अब तुम्हें इज्जत मिल गई है?' इसके कुछ ही देर बाद वह अपने पति को खोजती हुई, उसका नाम पुकारती हुई और पूछती हुई दिखाई देती है,'तुमने मेरे पति के साथ क्या किया?' वहीं, अब इस वायरल वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट कर महिला की तारीफ भी की है।

एक यूजर ने लिखा, 'हम कुछ अभूतपूर्व देख रहे हैं, महिलाएं अनैतिक, नाजायज इस्लामी शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं, जो अपनी महिला नागरिकों के प्रति पूरी तरह से शत्रुतापूर्ण है। हम प्रार्थना में अपने हाथ जोड़ते हैं कि इन बहादुर, साहसी महिलाओं का प्रतिरोध इस्लामी शासन के पतन की ओर सफलतापूर्वक ले जाए। मैं उनके असाधारण साहस का सम्मान करता हूं। वह दिन आएगा जब ईरानी महिलाओं को इतना सम्मान मिलेगा।'

बीमार थी महिला, हिसाब का नहीं था मुद्दा
हालांकि, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़े मीडिया आउटलेट मशरेघ न्यूज ने बताया कि यह घटना हिजाब मुद्दे से संबंधित नहीं थी, और आरोप लगाया कि महिला को "मनोवैज्ञानिक समस्याएं" थीं। आउटलेट ने आगे कहा कि उसे कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन शिकायतकर्ताओं की सहमति के बाद उसे रिहा कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+