'पिता की मौत हो गई, प्लीज वीजा दीजिए...',महिला की गुजारिश पर क्यों गुस्साए भारतीय दूतावास के अफसर, Video Viral
'पिता की मौत हो गई, प्लीज वीजा दे दीजिए...',महिला की गुजारिश पर क्यों गुस्सा हुए भारतीय दूतावास के अफसर, Video Viral
न्यूयॉर्क, 02 दिसंबर: न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी का एक महिला वीजा आवेदक पर चिल्लाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद न्यूयॉर्क के भारतीय महावाणिज्य दूत ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो नवंबर के अंतिम सप्ताह का है। जिस वक्त महावाणिज्य दूत ने उस समय घटना की जांच करने का वादा किया था। लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद अब महावाणिज्य दूत एक्शन लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है और लोग वीजा संबंधी समस्याओं के अपने अनुभव के बारे में बता रहे हैं। असल में पिता की मौत पर एक महिला भारत के लिए वीजा जारी करवाने न्यूयॉर्क वाणिज्य दूतावास पहुंची थीं। जहां उन्हें एक भारतीय दूतावास के अधिकारी के गुस्से का सामना करना पड़ा।
Recommended Video

आखिर क्यों महिला पर गुस्साए भारतीय दूतावास के अफसर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना 24 नवंबर की है, जब न्यूयॉर्क में एक भारतीय महिला वीजा प्रोसेसिंग के लिए गई थी। वायरल हुए वीडियो में महिला को अधिकारी से कहते हुए सुना जा सकता है, 'पिता की मौत हो गई, प्लीज वीजा दे दीजिए...'। महिला कहती भारत में उसके पिता का एक दिन पहले निधन हो गया। जबकि अधिकारी ने आवेदन वापस कर दिया और कहा, 'अपने पैसे ले लो'। अधिकीर अपनी ऊंगली दिखाते हुए कहते दिख रहे थे, ''बस अपने पैसे रख लो और निकल जाओ।''

महिला ने वीजा की बार-बार की गुजारिश
महिला ने भारतीय दूतावास के अधिकारी से बार-बार पूछा कि आखिर क्यों वीजा नहीं जारी किया जा रहा है, क्या कोई कागजी कार्रवाई में कमी है? लेकिन भारतीय दूतावास के अधिकारी ने स्पष्ट रूप से जवाब देने से इनकार कर दिया और अंदर चले गए। वीडियो में दिखाया गया है कि पूरी कार्यवाही महिला के साथ गए व्यक्ति के मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड की गई, जिसे बाद में एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें वाणिज्य दूतावास के अंदर कैमरे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। महिला ने जिसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।

वाणिज्य दूतावास ने कहा- हम करेंगे कार्रवाई
जैसे ही वाणिज्य दूतावास के संज्ञान में वीडियो लाया गया वाणिज्य दूतावास ने जांच के आदेश दिए हैं। वाणिज्य दूतावास ने कहा, "हमने शिकायत पर ध्यान दिया है। वाणिज्य दूतावास सार्वजनिक सेवा के उच्चतम मानकों को बनाए रखता है। यह विशेष घटना या तो इसके मानदंडों या सार्वजनिक कामकाज के दिशानिर्देशों को प्रतिबिंबित नहीं करती है। महावाणिज्य दूत ने व्यक्तिगत रूप से मामले की समीक्षा की है। प्रस्तुत जानकारी के आधार पर, अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का फैसला लिया गया है।'' वाणिज्य दूतावास ने बाद में सूचित किया कि उन आवेदकों को वीजा जारी किया गया था
Disgusting rude behaviour by an Indian consulate officer in New York towards a woman applying for a visa to perform the last rites of her father. Who does he think he is. He's a govt SERVANT hired to serve Indians not screw Indians. @IndianEmbassyUS @IndiainNewYork @DrSJaishankar pic.twitter.com/dLle0LPhIP
— Rakesh Krishnan Simha (@ByRakeshSimha) November 26, 2021












Click it and Unblock the Notifications