1000 रुपए जमा करने गए शख्स ने बैंक स्लिप के राशि कॉलम में लिखा- 'तुला राशि', कैशियर ने पीट लिया माथा

यूपी के मुराबाद में बैंक की एक ब्रांच में पैसे जमा करने गए शख्स की जमा पर्ची पर लिखी एक बात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ये स्लिप इंडियन बैंक की है। जिसे ट्विटर पर पोस्ट किया गया है।

Viral Indian Bank Slip: यूपी के मुराबाद में बैंक की एक ब्रांच में पैसे जमा करने गए शख्स की जमा पर्ची पर लिखी एक बात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ये स्लिप इंडियन बैंक की है। जिसे ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। दरअसल शख्स को इंडियन बैंक की मुरादाबाद ब्रांच में एक हजार रुपए जमा करने थे। आइए जानते हैं कि आखिर शख्स ने जमा पर्ची पर कौन सी ऐसी बात लिखी जिसकी इतनी चर्चा हो रही है...

Viral Indian Bank Slip

इंडियन बैंक ( पूर्व में इलाहाबाद बैंक) के खाते में पैसा जमा करने एक शख्स मुरादाबाद शाखा पहुंचा। जब वो जमा पर्ची और पैसे के साथ काउंटर पर पहुंचा तो बैंक कर्मियों ने स्लिप देखी तो उसमें सुधार करने को कहा। वहीं शख्स ने अपनी समझ के हिसाब से स्लिप को को सही भरा था।

पे इन स्लिप देखकर ये पता चला कि शख्स बैंक खाते में 1,000 रुपये जमा करना चाहता था। जमा पर्ची पर उसने धनाराशि वाले कॉलम में 'तुला राशि' लिखा दी। ये जमा पर्ची 12 अप्रैल की है। जो सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है।

दरअसल पर्ची में जहां पर जमा की जाने वाली राशि भरनी थी वहां सख्स ने अपनी राशि यानी जन्म की राशि लिख डाली। इस दौरान पर्ची की किसी ने तस्वीर ले ली और बाद में इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद ये तेजी से वायरल हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+