फ़ेसबुक के इस्तेमाल में भारत 'नंबर वन'

फ़ेसबुक का इस्तेमाल करने वालों में भारतीयों ने किस तरह अमरीका को पीछे छोड़ा.

फ़ेसबुक
AFP
फ़ेसबुक

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार भारत में फ़ेसबुक इस्तेमाल करने वालों की संख्या 24 करोड़ से अधिक हो गई है और इसके साथ ही इस सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर भारतीयों की संख्या अन्य देशों के लोगों से अधिक हो गई है.

फ़ेसबुक के अनुसार जुलाई 13 तक फ़ेसबुक पर आने वाले 'संभावित लोगों' में 24.1 करोड़ भारत से हैं जबकि अमरीका में 24.0 करोड़ लोग ही इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं.

फ़ेसबुक पर लड़की की तस्वीर आपकी बपौती नहीं!

फ़ेसबुक पर दिन भर क्यों हो रहा था जादू?

इससे कुछ दिन पहले ही फ़ेसबुक ने घोषणा की थी कि पूरी दुनिया में 1 अरब लोग फ़ेसबुक का इस्तेमाल करते हैं.

द नेक्स्ट वेब के अनुसार, साल 2017 की शुरुआत से ही भारत और अमरीका में फ़ेसबुक को तेज़ बढ़त मिली थी, लेकिन कुछ आंकड़ों के अनुसार अमरीका के मुक़ाबले भारत में फ़ेसबुक दोगुनी तेज़ी से बढ़ा.

फ़ेसबुक
Reuters
फ़ेसबुक

बीते 6 महीनों की ही बात करें तो भारत में फ़ेसबुक इस्तेमाल करने वालों की संख्या में 27 फ़ीसदी का उछाल आया है जबकि इस दौरान अमरीका में मात्र 12 फ़ीसद की ही बढ़त रही.

इतने बेहतर आंकड़ों के बावजूद भारत के कई इलाके अब भी फ़ेसबुक की पहुंच से दूर हैं. बीते एक महीने के आंकड़ों को देखें तो भारत के मात्र 19 फ़ीसदी लोग ही फ़ेसबुक पर आते हैं.

अमरीका के मुकाबले इस मामले में भारत बेहद पीछे हैं जहां देश की 73 फ़ीसदी जनता फ़ेसबुक पर है. पूरी दुनिया में औसतन 42 फ़ीसदी लोग फ़ेसबुक का इस्तेमाल करते हैं.

अमरीकी वीज़ा चाहिए तो बताना पड़ेगा ये सब कुछ

फ़ेसबुक कैसे रखता है कंटेंट पर नज़र?

मार्क ज़करबर्ग
Reuters
मार्क ज़करबर्ग

ग़ौरतलब है कि विज्ञापन देने वालों को मुहैया कराए जाने वाले फ़ेसबुक के आंकड़े हर दिन बदल सकते हैं. फ़ेसबुक पर दो अरब ऐक्टिव यूज़र्स का आंकड़ा देने से पहले फ़ेसबुक ने अपने आंकड़ों में हल्की गिरावट के बारे में बताया था.

हालांकि फ़ेसबुक में इन आंकड़ों में महिला या पुरुषों के बारे में कुछ नहीं कहा है, फ़ेसबुक के अनुसार अभी भी भारत में एक्टिव प्रोफ़ाइल्स में से तीन चौथाई पुरुषों के हैं.

अमरीका में फ़ेसबुक के लिए मामला अलग है जहां इस प्लेटफॉर्म पर आने वाले 54 फ़ीसद एक्टिव यूज़र महिलाएं हैं.

भारत में फ़ेसबुक पर आने वाले एक्टिव यूज़र में आधे से अधिक लोग युवा हैं और 25 साल की उम्र से नीचे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+