मानो टांगे नहीं स्प्रिंग हो! बीच सड़क पर हवा की रफ्तार से दौड़े इम्पाला, जानें कैसे लगाते हैं इतनी ऊंची छलांग
Wildlife Video: आपने कई बार हिरण या उसकी प्रजाति के जानवरों जैसे कि इम्पाला, सांबर, चीतल, ब्लैकबग वगैरह को ऊंची-ऊंची छलांग लगाते देखा होगा। अकसर ये जब अपने शिकारी को देखते हैं या फिर डर जाते हैं तो जल्दी भागने के लिए ऐसे छलांग लगाते हैं मानो इनके पैरों पर स्प्रिंग लगी हुई हो।
सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो Natureisamazing नाम के एक्स पेज पर शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर खूब सारी गाड़ियां खड़ी हुई हैं और वहीं पर खूब सारे इंपाला एक-एक कर छलांग मारते दिख रहे हैं।

जाहिर तौर पर ये किसी शिकारी जानवर से अपनी जान बचाने के लिये दौड़ लगा रहे हों। वीडियो काफी शानदार है और इसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। क्लिप में देखा जा सकता है कि इंपाला जिस स्पीड में दौड़ रहे हैं वो सेकेंड्स में ही आंखों से ओझल हो जाते हैं।
जंगल की दुनिया भी बड़ी अजब-गजब है। यहां अगर शिकारी तेज है, तो शिकार भी कोई कम नहीं। अपनी जान बचाने के लिए वो एड़ी चोटी तक का जोर लगा देता है। कई दफा ये छोटे जानवर ऐसा करके अपनी जान बचा पाते हैं और कई बार नहीं बचा पाते। फिल्हाल इंपाला के झुंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसपर लोग खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।
क्या आप जानते हैं कि इंपाला की स्पीड 90 किलोमीटर से भी ज्यादा होती है। चीते के चंगुल से बच पाना इतना आसान नहीं होता क्योंकि चीता 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। मगर ये हिरण की प्रजाति के जानवरों की स्ट्रेंथ काफी शानदार होती है। चलिये जानते हैं कि कैसे ये जानवर इतनी ऊंची-ऊंची छलांग लगा लेते हैं।
ताकतवर मांसपेशियां
हिरण के शरीर के पीछे के हिस्से में यानी पैरों के पास मांसपेशियां होती हैं, जो उछलते हुए इसे जरूरी ताकत देती है।
हल्का शरीर
हिरण का शरीर उनकी मांसपेशियों की तुलना में सामान्यत: हल्का होता है। ऐसे में इन्हें ऊंचा उछलने में आसानी होती है।
लचीली रीढ़
उनकी लचीली रीढ़ एक स्प्रिंग की तरह काम करती है, जो एक उछल के दौरान ऊर्जा को काफी अच्छी तरह भंडारित करने का काम करती है। ये एक तरह से उन्हें आगे धकेलती है।
लंबे पैर
हिरण के लंबे और पतले पैर उन्हें ज्यादा शक्ति देते हैं। इससे उनकी दौड़ने की स्पीड काफी तेज हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications