चाय के बगान में जंगल से आ गया बाघ, IFS ने शेयर किया ये VIDEO,लोगों को याद आया लिप्‍टन टी का पुराना विज्ञापन

IFS अधिकारी ने चाय बागान में आए बाघ का VIDEO किया शेयर, लोगों को याद आया 80 80 के दशक का लिप्‍टन टी का पुराना विज्ञापन

tiger

जंगलों की अंधाधुंध कटाई के कारण वहां रहने वाले जंगली जानवर आए दिन शहरी इलाकों में नजर आ रहे हैं। वहीं अब एक बाघ जंगल से चाय के बगान में पहुंच गया। जिसका वीडियो आईएफएस अधिकारी ने शेयर किया है। बाघ हरे-भरे चाय के बगान में मस्‍ती से घूमता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्‍शन दे रहे हैं।

आईएफएस अधिकारी ने शेयर किया ये वीडियो

आईएफएस अधिकारी ने शेयर किया ये वीडियो

आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने जो ये वीडियो शेयर किया है उसमें चाय बागान के आसपास घूमते बाघ नजर आ रहा है। ये वीडियो दक्षिण भारत के चाय के बगान का है। आईएफए अधिकारी से पहले ये वीडियो वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर मनो ने शेयर किया था और बाद में सुशांत नंदा ने इसे शेयर किया। वीडियो को अब तक हजारों की संख्‍या में लाइक्‍स मिल चुके हैं।

Recommended Video

    Aligarh में घर में घुसा तेंदुआ, डर के साए में कैसे बिताए 6 घंटे? सुनिए आपबीती | वनइंडिया हिंदी *News
    कुछ भाग्यशाली ही देख पाते हैं ऐसा नजारा

    कुछ भाग्यशाली ही देख पाते हैं ऐसा नजारा

    आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर कर कैप्‍शन में लिखा 'एक चाय बागान में एक राजसी शेर (majestic tiger) है। कुछ लोग कई बार सफारी में टाइगर रिजर्व जाते हैं और एक को भी नहीं देख पाते हैं और कुछ भाग्यशाली होते हैं जो इस तरह के भव्य दृश्य को देख पाते हैं। अधिकारी ने वीडियो को क्रैडिट वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर मनो को दिया है।

    लोगों को याद आया लिप्‍टन टी का पुराना विज्ञापन

    एक शख्‍स ने लिखा कितनी विपरीत छवि है। एक चाय बागान में एक राजसी बाघ-चाय बागान सुंदर दिखने के बावजूद जंगलों के नुकसान और कृत्रिम 'वन द्वीपों' के निर्माण का संकेत देते हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा "80 के दशक के लिप्टन टाइगर टी के पुराने विज्ञापन की याद दिलाता है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+