'कैप्टन कहां है...' एक घंटे तक फ्लाइट में भूखे-प्यासे बैठे रहे यात्री, IAS ऑफिसर ने लगाई एयरलाइन की क्लास
Sonal Goel slammed Go Air: हाल ही में मुंबई से दिल्ली आ रही फ्लाइट में देरी को लेकर आईएएस ऑफिसर सोनल गोयल ने एयरलाइन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने काफी सारे ट्वीट कर गो फर्स्ट की क्लास लगा डाली।

Go Air flight delay: मुंबई से दिल्ली आ रही फ्लाइट की लापरवाही उस वक्त सामने आई, जब आईएएस ऑफिसर सोनल गोयल ने गो फर्स्ट की जमकर खिंचाई करते हुए पोस्ट शेयर किए।
हाल ही में पायलट की लापरवाही से गो फर्स्ट फ्लाइट में यात्रियों को कई घंटों का इंतजार करना पड़ा। इस मामले को लेकर आईएएस अधिकारी सोनल गोयल ने लगातार कई ट्वीट शेयर किए।
विमान के अंदर फंसे यात्री
यात्रियों की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट कर सोनल गोयल ने लिखा कि @GoFirstairways द्वारा उड़ान संचालन की अप्रत्याशित और दयनीय हैंडलिंग... फ्लाइट G8 345 मुंबई से दिल्ली के लिए 22:30 बजे प्रस्थान करने वाली थी। 1 घंटे से भी ज्यादा की देरी और यात्री विमान के ही अंदर फंसे हुए हैं। एयरलाइन स्टाफ का कहना है कि कैप्टन उपलब्ध नहीं है।
Unexpected and pathetic handling of flight operations by @GoFirstairways
— Sonal Goel IAS (@sonalgoelias) April 7, 2023
The Flight G8 345 from Mumbai to Delhi was scheduled to depart at 22:30 hrs .
Its more than 1 hour delay & passengers are stuck up inside plane;
With airline staff saying that the Captain is not available. pic.twitter.com/SwEkaoZqMe
भड़क उठीं ऑफिसर
अपने दूसरे ट्वीट में सोनल गोयल ने कहा कि अगर कप्तान उपलब्ध नहीं है... सभी यात्रियों के फ्लाइट में चढ़ाया क्यों गया। बोर्ड पर छोटे बच्चों, महिलाओं और वृद्ध यात्रियों के साथ... फ्लाइट में पानी के अलावा कुछ और दिया भी नहीं जा रहा है। पहले फ्लाइट में देरी के बारे में कोई सूचना भी नहीं दी गई।
वायरल हुआ सोनल गोयल का ट्वीट
देखते ही देखते सोनल गोयल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल होने लगा। इस ट्वीट पर गो फर्स्ट ने भी माफी मांगी। एयरलाइन ने ट्वीट कर कहा कि सोनल, आपको हुई देरी के लिए हम माफी चाहते हैं। हम समय पर एयरलाइन चलाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। हालांकि, अप्रत्याशित घटनाएं की कभी हमें चुनौती देती हैं। माफ करें, ये आपकी उड़ान के साथ हुआ। हम भविष्य में आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।
एयरलाइन ने मांगी माफी
इसके बाद एयरलाइन के स्पष्टीकरण का जवाब देते हुए अधिकारी ने कहा कि उड़ान के समय को लेकर अभी भी कोई क्लैरिटी नहीं है। उन्होंने लिखा कि अभी तक कोई संकेत नहीं है कि उड़ान कितने बजे रवाना होगी। कृपया कारणों के बारे में पूछताछ करें और अधिकारियों की जवाबदेही को तय करें, जिसकी वजह से ये स्थिति बनी है।
'क्या ये स्वीकार किया जाना चाहिए?'
सोनल गोयल ने देरी के कारण के बारे में स्टाफ के बीच कोई बातचीत ना होने की भी शिकायत की। उन्होंने अपने ट्वीट में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी टैग किया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बताया गया कि फ्लाइट का कैप्टन दूसरी फ्लाइट में चला गया। इसलिए वे दूसरे कैप्टन को अरेंज कर रहे थे। क्या इस तरह की हैंडलिंग को स्वीकार किया जाना चाहिए? देश के नागरिक इस तरह के व्यवहार के लायक नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications