VIDEO: दंबग की तरह कार का गेट खोल भूखे भालू ने चुरा लिया खाना

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर भूखे भालू का एक वीडियो पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जंगल से एक भालू टहलता हुआ एक गाड़ी के पास आता है और दरवाजा खोलकर गाड़ी अंदर रखे खाने को मुंह में दबाकर आराम से चला जाता है। भालू के इस क्यूट से अंदाज को लोग फेसबुक पर काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को फेसबुक पर करेन सिमिंगटन नाम की एक यूजर ने पोस्ट किया है।

Hungry Bear Opens Car Door and Steals Food at Gatlinburg, Tennessee

इस वीडियो को उनके पति स्टीव ने टेनिसी के ग्टलिनबर्ग में रिकॉर्ड किया था। यह वीडियो उन्होंने फेसबुक पर 25 सितंबर को पोस्ट किया था। यह वीडियो उनके पोस्ट करते ही वायरल हो गया। लगभग एक मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि एक भालू घूमता हुआ कार के पास आता है। उसके कार से शायद खाने की खुशबु आती है। जिसके बाद वह दो पैरों पर खड़ा हो जाता है और आगे के पैरों की मदद से गाड़ी का गेट खोल लेता है। इसके बाद वह गाड़ी के अंदर रखे खाने के पैकेट को मुंह में दबाकर आराम से वापस चला जाता है।

इसके बाद गाड़ी का चालक वापस आता है और कार के गेट बंद कर देता है। कुछ देर बाद भालू फिर वापस आता है और गाड़ी के सारे दरवाजे खोल देता है। स्टीव ने एक स्थानीय वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि, भालू जिस पैकेट को उठाकर ले गया था, उसमें कचरा था। इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं एक हजार से अधिक लोग इसे शेयर कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+