Watch Video: पानी में डॉल्फिन कैसे देती है अपने बच्चे को जन्म, पहली बार कैमरे में किया गया रिकॉर्ड
नई दिल्ली, 19 जनवरी। हम इंसानों के बाद सबसे ज्यादा ताकतवर दिमाग पानी में रहने वाली डॉल्फिन में पाया जाता है। यही वजह है कि डॉल्फिन किसी भी काम को बड़ी समझदारी के साथ करती हैं और इंसानों से अच्छी दोस्ती होती है। सोशल मीडिया पर डॉल्फिन्स के कई वीडियोज आपने देखे होंगे, जिसमें वह कई हैरतंगेज कारनामें बड़ी आसान से कर जाती हैं। डॉल्फिन काफी समय से पानी में रहती हैं, ऐसे बहुत से वाकये देखे गए हैं जिसमें डॉलफिनों ने इंसान की जान बचायी है। हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक मादा डॉल्फिन अपने बच्चे को जन्म दे रही है।

कैमरे के सामने डॉल्फिन ने दिया बच्चे को जन्म
सोशल मीडिया पर वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मादा डॉल्फिन पानी की गहराई में अपने नवजात बच्चे को जन्म दे रही है। वीडियो की शुरुआत में बच्चा अपनी मां के गर्भ से बाहर निकलता दिखाई देता है। उसकी पूंछ सिर्फ बाहर होती और आधा शरीर अभी भी गर्भ में ही होता है। इसके बाद डॉल्फिन कुछ दूरी तक पानी में चक्कर लगाती है, जिससे उसके गर्भ से बच्चा बाहर आ सके।

अद्भुत नजारे को देख लोग हैरान
वीडियो के अगले ही क्लिप में देखा जा सकता है कि मादा डॉल्फिन पानी से सतह के करीब पहुंच कर अपने बच्चे को जन्म देती है। ये वीडियो किसी को विचलित भी कर सकता है, लेकिन प्रकृति के इस अद्भुत नजारे को देख लोग हैरान भी है। पानी में डॉल्फिन के आस-पास कई गोताखोर भी नजर आते हैं, ऐसा लगता है जैसे डॉल्फिन जानबूझकर इंसानों के पास अपने बच्चे को जन्म दे रही है ताकि जरूरत पड़ने पर वो उसकी मदद कर सकें।

वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज 'दइनफोमैंस' द्वारा शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 28 हजार से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बच्चा अपनी मां की गर्भ से बाहर आता है, वो भी मम्मी डॉल्फिन के साथ पानी में तैराकी के मजे लेने लगता है। दिल को छू लेने वाले इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं। नवजात डॉल्फिन को तैरता देख एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा लगता है जैसे डॉल्फिन का बच्चा पहले से ही इस दुनिया को जानता है।'

कहां है डॉल्फिन की प्राइवेसी?
इंटरनेट पर मम्मी डॉल्फिन और उसके बच्चे को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि कि कुछ लोगों ने मादा डॉल्फिन के पास इंसानों की मौजूदगी और वीडियो बनाने पर नाराजगी भी जताई है। एक यूजर ने लिखा, 'बेचारी डॉल्फिन सोच रही होगी, यहां मेरी प्राइवेसी कहां है?' हालांकि कई लोगों ने इस अनदेखे पल को रिकॉर्ड करने के लिए टीम को बधाई भी दी है। वीडियो कहां का है ये तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसे पहली बार 2012 में यूट्यूब अकाउंट 'डॉल्फिन क्वेस्ट' द्वारा शेयर किया गया था।

डॉल्फिन से जुड़े रोचक तथ्य
डॉल्फिन का दिमाग इंसानों की तुलना में कई परतों से बना होता है। लाखों साल से उनके दिमाग की संरचना ऐसी ही है। वैज्ञानिक बुद्धिमत्ता को दिमाग के फोल्ड से मापते हैं। इसके अलावा डॉल्फिन काफी हद तक इंसानों से बात कर सकती हैं। डॉल्फिन भले ही पानी में रहती है लेकिन उसे मछली कहना गलत होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि डॉल्फिन स्तनधारी जीव में आती हैं जो मछली से बहुत अलग है। डॉल्फिन अपने बच्चों को दूध पिला सकती है। डॉल्फिन पानी के भीतर सांस नहीं ले सकती हैं, उन्हें हवा पाने के लिए समुद्र की सतह पर आना पड़ता है। इसी वजह से डॉल्फिन पानी के अंदर बहुत कम समय के लिए सो पाती हैं।
यह भी पढ़ें: महिला के अलावा पुरुष ने भी डॉल्फिन से बनाए थे शारीरिक संबंध, अलग होने के बाद दे दी जान












Click it and Unblock the Notifications