महिला को कपड़े बदलते देख रहा था मैनेजर, शिकायत करने पर होटल ने दिया मुफ्त ठहरने का ऑफर

होटल का मैनेजर उसे कपड़े बदलते देखता हुआ पकड़ा गया, लेकिन जब उसने

लंदन। इंग्लैंड के एक होटल में महिला के साथ बड़ी अजीब सी घटना घटी। महिला इंग्लैंड के डार्लिंगटन में एक होटल में ठहरी थी। 27 साल की क्लेयर डे ने अपने फेसबुक पर इस वाकये का जिक्र किया है और इस कहा है कि वो इस घटना से बेहद आहत है।

Hotel manager allegedly watched female guest undress

दरअसल वो डार्लिंगटन के बेस्ट वेस्टर्न होटल में ठहरी थीं और रात को सोने से पहले अपने कमरे में चेंज कर रही थी। उन्हें लगा कि कोई उन्हें बाहर से झांककर देख रहा है। क्लेयर ने शीशे में देखा तो बाथरूम में बनी खिड़की से कोई उन्हें देख रहा था। वो सकपका गई और किसी तरह से खुद को ढ़कने की कोशिश करने लगी। क्लेयर ने फौरन इस बात की शिकायत होटल के रिसेप्शन पर फोन कर की, लेकिन होटल प्रबंधन ने उनकी शिकायत पर गौर करने के बजाए उन्हें सो जाने को कहा।

उन्होंने कहा कि आप अभी आप दरवाजा बंद कर लीजिए और सुबह इस संबंध में शिकायत दर्ज करा दीजिएगा। क्लेयर होटल के रवैये से बेहद नाराज थी। वो पूरी रात सो नहीं पाई। सुबह होते ही उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने क्लेयर की शिकायत के बाद होटल का सीसीटीवी चेक किया तो पाया कि होटल का मैनेजर ही बाथरूम में बनी खिड़की से उन्हें झांककर देख रहा था।

मैनेजर की पोल खुलने के बाद होटल ने उसे काम से निकाल दिया, लेकिन पहली गलती होने की वजह से पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। महिला ने इस हरकत के लिए होटल पर शिकायत दर्ज कराई तो होटल की ओर से फ्री में उसी होटल में ठहरने का ऑफर दिया गया, जहां उनके साथ यह घटना घटी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+