खूबसूरती ने किया बेरोजगार, मॉडल को कोई जॉब देने के लिए नहीं हो रही तैयार
Juju Brazil: क्या आपने कभी सुना है कि अगर लड़की के पास टैलेंट हो और बेहद खूबसूरत भी हो फिर भी उसको कोई जॉब नहीं दे रहा हो। जी हां एक खूबसूरत मॉडल को जॉब सिर्फ इसलिए नहीं मिल रहा था क्योंकि वह बेहद हॉट और खूबसूरत थी।

फिल्टी दुनिया हो या टीवी की दुनिया हो, हर जगह खूबसूरत महिलाओं को ही तरजीह दी जाती है। सर्वे में भी यह बात सामने आई है कि खूबसूरत लड़की फिल्म और टीवी सिरियल को तेजी से हिट करवा देती है। यानी कहें तो खूबसूरती जॉब पाने के लिए लड़कियों के लिए प्लस प्वॉइंट होता है। लेकिन एक मॉडल के साथ इसके उलट वाकया हुआ। दरअसल, इस खूबसूरत मॉडल के लिए उसकी खूबसूरती जी का जंजाल बन गई है। इस खूबसूरती और हॉट अदाओं के कारण उसे कोई जॉब नहीं दे रहा। चलिए जानते हैं आखिर क्या है मामला?
खूबसूरती ने किया बेरोजगार
जूजू ब्राजील ( Juju Brazil) नाम की मॉडल की खूबसूरती और हॉटनेस उसके लिए भेदभाव का कारण बन रही है। कंपनी में उसे कोई जॉब नहीं दे रहा है। वह इस कारण से बेरोजगार चल रही है। मॉडल का कहना है कि उसको खूबसूरत होने की कीमत चुकानी पड़ रही है। मॉडल सोशल मीडिया पर यह मॉडल Juju Brazil के नाम से फेमस है।
लोग उसकी हॉट लुक्स को पसंद नहीं करते
Juju Brazil ने कहा कि टीवी सीरियल में काम करने का मेरा सपना था। लेकिन जब भी ऑडीशन के लिए जाती हूं सब डायरेक्टर और प्रोड्यूसर काम देने से इनकार कर देते हैं। प्रोड्यूसर ने कहा कि लोग उसकी हॉट लुक को रियलिटी शो में नहीं देखना चाहते। 'डेली स्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक मॉडल ने बताया है कि कई बार लोगों ने उन्हें अलग-अलग तरह की ड्रेस पहनने पर धमकाया भी है। Juju Brazil ने कहा कि मैंने हॉट होने के कारण कई तरह के पक्षपात का सामना किया है, ऐसे में अब हमें इसके बारे में बात करनी ही होगी।
अब इंस्टाग्राम पर रिल्स बनाती हूं
Juju Brazil ने कहा कि टीवी सीरियल में काम नहीं मिलने के चलते इंस्टाग्राम पर रिल्स बनाती हूं। इंस्टाग्राम पर उसके 70 हजार से अधिक फॉलोवर हो गए हैं। मुझे अब मॉडल के रूप में लोग काफी पसंद कर रहे हैं। मैं अब पीछे मुड़कर देखने वाली नहीं हूं। मुझे आगे बहुत काम करना है।












Click it and Unblock the Notifications