Viral Video:मौत के मुंह में चली गई थी लड़की, फरिश्ते ने यूं किया चमत्कार
नई दिल्ली। ट्रेन से हुए हादसों के कई वीडियोज आपने देखें होंगे, लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर आ पका कलेजा कांप जाएगा। वीडियो देखकर आप दहल उठेंगे, लेकिन जिस तरीके से हादसे में लड़की की जान बची है उसे देखने कर हर कोई हैरान है।

वीडियो मुंबई की लोकल ट्रेन काहै। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लोकल ट्रेन के गेट के पास एक लड़की कानों में ईयरफोन लगाए हुए है और अपनी धुन में है। लड़की गेट से लगी रॉड को पकड़कर झूमती है कि अचानक उस ट्रेन के करीब से दूसरी ट्रेन गुजरती है और लड़की अपना संतुलन खो देती है।
दूसरी ट्रेन के सामने से गुजरने पर लड़की ट्रेन से गिर जाती है,लेकिन तभी एक लड़का उस लड़की को पकड़ लेता है और उसे किसी तरह से ट्रेन में खींच लेता है। चलती ट्रेन में जिस तरह से लड़का उस लड़की को बचाता है उसे देखकर सब हैरान रह जाते हैं। चंद सेंकेड के भीतर लड़की मौत की मुंहाने पर पहुंचकर बच जाती है। लड़के की बहादुरी को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।
चलती ट्रेन में लड़की का गिरना और लड़के के द्वारा बचाना बेहद हैरानी से भरा है। लड़की हादसे के चलते अवाक रह जाती है। वो कुछ समझ नहीं पाती है कि उसके साथ हुआ क्या है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में कैद हो जाता है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग लड़के की हिम्मत की दाद दे रहे हैं।
#ViralVideo: Unknown passenger saves a girl falling from the footboard of a running local train.
— Mumbai Mirror (@MumbaiMirror) October 2, 2018
CAUTION: This video can be disturbing for some of our viewers.@Central_Railway @WesternRly @PiyushGoyal @PiyushGoyalOffc @mumbairailusers pic.twitter.com/ShAU5ToS8O












Click it and Unblock the Notifications