OMG! डांस करने पर मिली 91 कोड़ों की सजा और जेल!

तेहरान। क्या डांस करने की सजा इतनी भयानक भी हो सकती है कि वह आपको जेल तक पहंचा दे। ऐसा ही कुछ हुआ है ईरान में, जहां अमेरिकी गायक फेरेल विलियम्स के गीत "हैप्पी" पर थिरकने के लिए छह ईरानी युवाओं को 91 कोड़े और एक वर्ष के जेल की सजा सुना दी गई। ये सभी छह लोग वीडियो में एक साथ मजे में नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

dance

लेकिन कुछ ही समय में यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो लगा और इसे हिट्स पर हिट्स मिलने लगी। लेकिन वहां के प्रशासन को यह पसंद न आया और इन सातों को 91 कोड़े खाने की सजा सुना दी गई। जबकि इनमें में 6 को छह महीने और 1 को एक साल के लिए जेल की सजा सुना दी गई है। हालांकि उनके वकील ने कहा कि यह सज़ा तीन वर्ष के लिए निलंबित रखी गई है। यानी उन्हें तब तक जेल नहीं होगी जब तक वे दोबारा आदेश का उल्लंघन नहीं करते।

आपको बता दें, ईरान में महिला और पुरुषों का एक साथ नृत्य करना और महिलाओं का बिना स्कार्फ़ के लोगों के सामने आना इस्लामी क़ानून का उल्लंघन माना जाता है। जिस वजह से यह कार्रवाई की जा रही है। इस वीडियो में तीन युवक और तीन महिलाएं तेहरान की छत और गलियों में नाचते हुए दिख रहे हैं।

वहीं, इस वीडियो के कलाकारों ने दलील है कि वो कलाकार हैं और उन्होंने एक ऑडिशन के लिए यह वीडियो तैयार किया था। मई में 'द हैप्पी वी ऑर फ्रॉम तेहरान' ईरानी अधिकारियों की नज़र में आया।

टेलीविजन पर गिरफ्तारी की बात उठने के बाद और इस विडियो पर अफसोस जताने पर इन सातों को बेल पर रिहा कर दिया गया था। इस गिरफ्तारी को लेकर इंटरनैशनल मीडिया के साथ ऑनलाइन मंचों पर ईरान की जमकर आलोचना हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+