सुहाग रात पर दुल्हन ने किया कुछ ऐसा, जिसने चूर-चूर कर दिये दूल्हे के सारे सपने

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन ने बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में सुहाग रात पर एक ऐसी घटना को अंजाम दिया, कि जिसने भी इस घटना के बारे में सुना उसके होश फाख्ता हो गए।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजनौर के कुंडा खुर्द गांव से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन ने बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में सुहाग रात पर एक ऐसी घटना को अंजाम दिया, कि जिसने भी इस घटना के बारे में सुना उसके होश फाख्ता हो गए, मुंह फटा का फटा रह गया। इस घटना के बाद दूल्हे के परिवार वाले सदमे में हैं। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में...

दोनों एक बिचौलिए के जरिए एक दूसरे से मिले थे

दोनों एक बिचौलिए के जरिए एक दूसरे से मिले थे

हम आपको इस घटना के बारे में तो बताएंगे ही लेकिन उससे पहले थोड़ा फ्लैश बैक में चलते हैं। यह घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर के बांदा कुंडा गांव की है, जहां 15 मार्च को एक लड़का और एक लड़की की एक मंदिर में सभी रीति-रिवाजों से शादी हुई। यहां तक कि एक पंडित ने दोनों की कुडली देखते वक्त कहा था कि दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। फिर क्या था, दोनों की शादी हो गई। दोनों एक दूसरे से एक बिचौलिए के जरिए मिले थे।

दुल्हन पाकर बेहद खुश था दूल्हा

दुल्हन पाकर बेहद खुश था दूल्हा

शादी के बाद दूल्हा बेहद खुश था। उसने अपने रिश्ते को लेकर काफी सपने सजा लिए थे। वह भी नई नवेली दुल्हन के साथ सुहाग रात मनाने की तैयारी कर रहा था। लेकिन सुहाग रात को ऐसी घटना घटी जिसने दूल्हे के सारे सपने चकनाचूर कर दिए।

सुहाग रात पर दूल्हे को धुनकर दुल्हन हुई फरार

सुहाग रात पर दूल्हे को धुनकर दुल्हन हुई फरार

जैसे ही दूल्हा सुहाग रात मनाने की तैयारी कर रहा था। दुल्हन ने एक धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। और उसे घायल कर सभी कीमती जेवरात और बीस हजार रुपए लेकर वहां से फरार हो गई। इस घटना में दूल्हे को काफी चोटें आईं जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़के ने पुलिस को बताया कि आरोपी लड़की हरिद्वार की रहने वाली है। पुलिस लड़की और शादी कराने वाले बिचौलिए की तलाश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+