कॉमेडी नाटक का पुराना वीडियो वायरल: गुटखा खा रहे दूल्हे को दुल्हन ने मंडप से उठाया
नई दिल्ली, अगस्त 28: सोशल मीडिया पर शादियों के कई फनी वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मंडप में बैठी दुल्हन अपने दूल्हे को पीट रही है। हालांकि यह वीडियो एक पुराने कॉमेडी नाटक का हिस्सा है। दूल्हे को पीटने की वजह जान कर तो आप और भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल दूल्हा मंडप में बैठकर गुटखा खा रहा था। जिसे देखकर दुल्हन का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया। गुस्साई दुल्हन में दूल्हे को मंडप में ही पीट दिया।

दूल्हा मंडप में बैठ कर गुटखा खा रहा था
वायरल हो रहे इस पुराने वीडियो में शादी के मंडप में दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे के बगल में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन करीबी रिश्तेदारों से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। वो पहले एक शख्स के साथ झगड़ती है और उसको पीटने लगती है। उसके बाद वो अपने होने वाले पति को गुस्से से देखती है और उसे भी पीटने लगती है। दरअसल दुल्हन को पता चलता है कि उसका दूल्हा मंडप में बैठ कर गुटखा खा रहा है।

दुल्हन का चढ़ा पारा
ये बात दुल्हन को पसंद नहीं आती है। इस दौरान दुल्हन का पारा चढ़ जाता है। दुल्हन पहले दूल्हे को पीटती है फिर उससे गुटका थूक कर आने को कहती है। दुल्हन से पिटाई खाने के बाद दूल्हा चुपचाप बाहर जाता है और गुटका थूकता है। इस दौरान वहां मौजूद कोई भी उसे ये सब करने से रोकता नहीं है। इस दौरान वहां पर मौजूद लड़कियां और रिश्तेदार दूल्हे पर हंसती नजर आ रही हैं।

दुल्हन ने दूल्हे को रसीद किया थप्पड़
वीडियो में दिख रहा है कि, दुल्हन पंडित को रुकने के लिए कहती है। दुल्हन पास बैठ शख्स से पूछती है कि क्या किया है। तो वह शख्स कहता है कि, कुछ नहीं किया, आप शादी करो। इस पर दुल्हन गुस्सा कर उस शख्स को थप्पड़ जड़ देती है और कहती है कि, संगत से आदमी बिगड़ गया है। उसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के भी थप्पड़ रसीद कर देती है।
देखें मजेदार Video
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_niranjanm87 नाम के एक पेज ने शेयर किया है। शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है।
नोट: यह वीडियो एक पुराने 'कॉमेडी शूट' का हिस्सा है, जिसे अप्रैल 2020 में यूट्यूब पर शेयर किया गया था।











Click it and Unblock the Notifications