रोमांटिक मिजाज है इस तोते का अंदाज, Kiss करके अंग्रेजी में कहता है 'हेलो...हे बेबी गर्ल'
रोमांटिक मिजाज है इस तोते का अंदाज, Kiss करके अंग्रेजी में कहता है 'हेलो...हे बेबी गर्ल'
नई दिल्ली, 03 सितंबर: पालतू पक्षियों में तोता इंसानों का सबसे ज्यादा प्रिय पक्षी है जो देखने में सुंदर और दिमाग में तेज होता है। तोता भी इंसानों के बीच रहना पसंद करता है। अक्सर आपने देखा होगा कि तोता इंसानों की बातों को रटकर बोलने में काफी माहिर होता है। लेकिन क्या कभी आपने किसी रोमांटिक मिजाज तोते को देखा है? अगर नहीं देखा तो अब देख लीजिए। दरअसल, इंटरनेट पर रोमांटिक मिजाज तोते का एक वीडियो जमकर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी कहेंगे कि तोता हो तो ऐसा।

Kiss करके अंग्रेजी में कहता है 'हेलो...हे बेबी गर्ल
रोमांटिक मिजाज तोते के इस वीडियो ने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया है। तोते का रोमांटिक अंदाज देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। दरअसल, पीले रंग के फीमेल तोते को देखते ही हरे रंग के तोते का प्यार उमड़ पड़ा और फीमेल तोते को इंप्रेस करने के लिए हरे रंग के तोते ने बार-बार कोशिश की। इसके बाद अंग्रेजी में हरे रंग का तोता बोलता है, 'हेलो...हे बेबी गर्ल।' इतना ही नहीं, हरे रंग का तोता दबे पांव जाकर बड़े प्यार से फीमेल तोते की चोंच पर Kiss कर लेता है।

अंग्रेजी में फीमेल तोते को बोलता है 'आई लव यू'
फीमले तोते से हरे रंग का तोता इंग्लिश में पूछता है कि, 'तुम क्या कर रही हो।' वीडियो में सबसे मजेदार बात यह है कि तोता किस करने के बाद फीमले तोते को 'थैंक्यू' भी बोलता है। इतना ही नहीं, हरे रंग का तोता फीमले तोते को कई बार किस करता है और इंग्लिश में आई लव यू भी बोलता है। यकीन मानिए, इस रोमांटिक मिजाज तोते को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। वहीं, अब ये वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचाने के साथ-साथ लोगों का दिल भी जीत रहा है।
वायरल हो रही है तोते की लव स्टोरी
रोमांटिक मिजाज तोते की छोटी सी ये लव स्टोरी इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो में हरे रंग का तोता फीमेल को प्रपोज कर अपना प्यार जताने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि तोते के इस क्यूट से वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर unilad नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा है, 'एक छोटी-सी लव स्टोरी।'

तोते के इस अंदाज पर लोगों ने लुटाया प्यार
रोमांटिक मिजाज तोते का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड होने के कुछ ही घंटे के अंदर 50 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, वीडियो पर ढेरों लोगों ने अपना प्यार लुटाया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ये तोता तो बड़ा ही स्मार्ट है, देखो तो कैसे फ्लर्ट कर रहा है। वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ऐसा तोता कहां मिलेगा कोई तो बता दो।

तोते के बारे में जाने कुछ और बाते
तोता भारत में अकेला ऐसा पक्षी माना जाता है, जो अपने भोजन को पैरों में पकड़कर खाता है। वे अपने पैरों से ठीक उसी तरह खा सकते हैं, जैसे हम इंसान अपने हाथों से खाते हैं। एक यह बात आप नहीं जानते होंगे कि भारत में तोते को पिंजड़े में पालना गैर-कानूनी है। तोते को पढना-गिनना, रंगों और आकृतियों को पहचानना सिखाया जा सकता है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा दिखा था, जिसमें तोता गिनती करते देखा जा सकता था। तो वहीं एक अन्य वीडियो में लाल रंग का तोता हिंदी में मम्मी से चाय मांगता हुआ नजर आया था।












Click it and Unblock the Notifications