बर्तन धोते हुए 24 साल की ये लड़की सोशल मीडिया पर रातोंरात बनी स्टार
सोशल मीडिया पर बर्तन धोते हुए एक लड़की की तस्वीर खूब वारल हो रही है। इस तस्वीर ने लड़की को स्टार बना दिया है।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया आज के वक्त में बड़ा रोल निभा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए कोई अचानक स्र हबन जाता है तो कोई बदनामी का शिकार। पहले भी हमने आपको ऐसी कई खबरें बताई है, जिसमें सोशल मीडिया ने साधारण लोगों को स्टार बना दिया। फिर चाहे वो पाकिस्तीनी चायवाला हो या नेपाली सब्जीवाली। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरों से उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। अब ताजा तस्वीरें एक बर्तन धोने वाली लड़की की वायरल हुई है।

बर्तन धोते तस्वीर हुई वायरल
सोशल मीडिया पर बर्तन धोने वाली इस लड़की की तस्वीर तेजी से वायरल हुई है। रातोंरात वो स्टार बन गई है। इंटरनेट पर उसकी तस्वीरें सनसनी मचा रही है। लोग उसकी खूबसूरती के कायल हो रहे हैं।

बन गई स्टार
वियतनाम की रहने वाली ये 24 साल की लड़की सोशल मीडिया के जरिए स्टार बन चुकी है। योन नाम की इस लड़की की तस्वीरें देखकर लोग उसकी सुंदरता की तारीफें कर रहे हैं। लोग उसकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और उसे शेयर भी कर रहे हैं।

मां ने सोशल मीडिया पर डाली फोटो
योन की तस्वीरें उसकी मां ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी जिसमें वह बर्तन धोते हुए नजर आ रही है। अपलोड होते ही यह फोटो वायरल हो गई। लोगों ने इसे खूब पसंद किया। लोग उसकी तस्वीर पर खूब कमेंट कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि वो केवल सुंदर ही नहीं बल्कि काफी मेहनती भी लग रही है।

मां के रेस्टोरेंट में धोती है बर्तन
योन अपने मां-बाप के रेस्टोरेंट में बर्तन धोती है। हलांकि ऐसा नहीं है कि वो सिर्फ बर्तन धोने का काम करती है, बल्कि वो अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने माता-पिता का हाथ बंटाने के लिए उनके साथ काम करती है।

पढ़ाई के साथ-साथ काम
योन अपनी पढ़ाई और मां के रेस्टोरेंट में काम के अलावा जॉब भी करती है। वो एक विदेशी कंपनी में भी काम करती है। योन ग्रेजुएशन के बाद वो ऐप डेवलपर बनना चाहती हैं, जिसके जरिए वो अपनी फैमिली की मदद कर सके।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications