गर्लफ्रेंड ने इंप्रेस करने के लिए भेजी अपनी न्यूड Pics, लेकिन ब्वॉयफ्रेंड ने कर दी 'बड़ी भूल'

'मेरी दोस्त ने मुझे जो ईमेल भेजा, जब मैंने उसे खोला तो उसमें उसकी करीब 20 न्यूड तस्वीरें थीं...'

नई दिल्ली: कहते हैं कि इश्क अगर दोनों तरफ हो तो मजा देता है...लेकिन अगर एकतरफा हो तो बस सजा देता है। मोहब्बत में जरूरी है कि जज्बात दोनों तरफ बराबर हों, तभी कोई रिश्ता मुकाम तक पहुंच पाता है। लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि लोग एकतरफा प्यार में ऐसी-ऐसी गलती कर जाते हैं कि संभालना मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ एक शख्स के साथ, जिसकी महिला दोस्त ने उसे इंप्रेस करने के लिए अपनी कुछ न्यूड तस्वीरें भेजी, लेकिन मामला पूरी तरह उलटा हो गया।

क्या है पूरी कहानी

क्या है पूरी कहानी

डेली स्टार की खबर के मुताबिक, इस शख्स ने अपनी पूरी कहानी सोशल साइट 'रे़डिट' पर पोस्ट की है। मामला कुछ यूं है कि 24 साल का ये शख्स पढ़ाई के साथ फोटो एडिटिंग का भी काम करता है, ताकि अपनी पढ़ाई के लिए कुछ पैसे कमा सके। कुछ दिनों पहले उसकी मुलाकात 22 वर्षीय एक लड़की से हुई और इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। शख्स ने सोशल साइट पर लिखी अपनी कहानी में बताया कि एक दिन वो अपने लैपटॉप पर फोटो एडिटिंग कर रहा था कि तभी उसके पास उसकी उसी दोस्त, जिसका नाम 'एला' है, का मैसेज आया।

'क्या तुम मेरी तस्वीरों पर एक नजर डालोगे'

'क्या तुम मेरी तस्वीरों पर एक नजर डालोगे'

शख्स ने अपनी कहानी में लिखा, 'दो दिन पहले मैं अपने काम में बिजी था कि तभी एला का एक मैसेज आया। उस मैसेज में लिखा था, 'हेलो, आज मैं अपना एक फोटोशूट कराने जा रही हूं। अगर तुम्हें टाइम मिले तो क्या तुम मेरी उन तस्वीरों पर एक नजर डाल पाओगे। मैंने रिप्लाई किया- हां जरूर, जब भी तुम्हारा फोटोशूट हो जाए तो वो तस्वीरें मुझे भेज देना और मौका मिलते ही मैं उन्हें देख लूंगा।'

'उस मेल में उसकी करीब 20 न्यूड तस्वीरें थीं'

'उस मेल में उसकी करीब 20 न्यूड तस्वीरें थीं'

सोशल साइट पर लिखी अपनी स्टोरी में शख्स ने बताया, 'कुछ घंटों बाद मेरी उस दोस्त ने मुझे एक ईमेल किया और जब मैंने उसे खोला तो उस मेल में उसकी करीब 20 न्यूड तस्वीरें थीं। उन तस्वीरों को देखकर मैंने बस यही सोचा कि शायद मेरी इस दोस्त ने ऑनली फैंस पर अकाउंट बनाया है या ऐसा ही कुछ शुरू किया है। मुझे लगा कि ये उसका निजी फैसला है और एक दोस्त होने के नाते मुझे उसे सपोर्ट करना चाहिए। मैंने वो सारी फोटो एडिट कर दी। मुझे जिस फोटो में लगा कि बैकग्राउंड बदलना है, या फोटो से कुछ हटाना है, मैंने वो कर दिया। कुछ तस्वीरों का मैंने एक कोलाज भी बना दिया और इस सबमें मुझे काफी वक्त लगा।'

शख्स ने वापस भेजी तस्वीरें तो मिला ये जवाब

शख्स ने वापस भेजी तस्वीरें तो मिला ये जवाब

अपनी इस स्टोरी में शख्स ने आगे बताया, 'तस्वीरों को एडिट करने के बाद वापस भेजते वक्त मैंने साथ में एक मैसेज भी लिखा- उम्मीद है कि जैसा तुम चाहती थी, मैंने तस्वीरों को वैसे ही एडिट किया है। लेकिन, अगर फिर भी तुम्हें कहीं कुछ कमी लगे, तो मुझे बता देना, मैं ठीक कर दूंगा। जैसे ही मैंने उसकी तस्वीरों को एडिट करके वापस भेजा, मेरी दोस्त को गुस्सा आ गया। मेरे इस मेल के करीब 15 मिनट मेरी दोस्त का मैसेज आया, जिसमें लिखा था- अरे मैंने वो तस्वीरें ऐसे एडिट करने के लिए नहीं भेजी थीं।'

'आखिरी मैसेज आया- जाने दो, ठीक है...'

'आखिरी मैसेज आया- जाने दो, ठीक है...'

शख्स ने रेडिट पर आगे लिखा, 'इतना कुछ होने के बाद भी मैं नहीं समझ पाया कि वो तस्वीरें किसलिए थीं और अपनी दोस्त का ये मैसेज देखने के बाद जवाब में मैंने लिखा, 'ओह सॉरी, मुझे अंदाजा नहीं था कि तुम इन तस्वीरों को कैसे एडिट कराना चाहती हो। अगर तुम चाहो तो मुझे फिर से वो तस्वीरें भेज दो, मैं इन्हें फिर से एडिट कर देता हूं। मेरे इस मैसेज के बाद मेरी उस दोस्त ने बस इतना मैसेज किया- जाने दो, ठीक है...बाय।'

'उन तस्वीरों से वो मुझे आकर्षित करना चाहती थी'

'उन तस्वीरों से वो मुझे आकर्षित करना चाहती थी'

शख्स ने आगे लिखा, 'दरअसल वो उन तस्वीरों को भेजकर मुझे आकर्षित करना चाहती थी, लेकिन मैं इस बात को नहीं समझ पाया। इसके अलावा हमारी फ्रेंडशिप के दौरान मैंने कभी उससे ऐसी तस्वीरों की कोई डिमांड भी नहीं की थी। अभी हाल ही में मेरा ब्रेकअप हुआ था और मैं इस स्थिति में नहीं था कि तुंरत ही किसी दूसरी लड़की के साथ ऐसी बात सोच सकूं।'

'इस फ्रेंडशिप को बचाने के लिए क्या करूं'

'इस फ्रेंडशिप को बचाने के लिए क्या करूं'

शख्स ने बताया, 'मुझे कुछ अजीब लगा तो मैंने अपनी दोस्त का हाल-चाल जानने के लिए उसकी रूममेट को फोन किया। तब उसकी रूममेट ने मुझे सारी बात बताई और मुझे बेवकूफ, मंदबुद्धि ना जाने क्या क्या कहा। मुझे वाकई नहीं पता कि अब मुझे क्या करना चाहिए। मैं अभी-अभी एक रिलेशनशिप से निकला हूं, इसलिए नहीं सोच पा रहा कि इस फ्रेंडशिप को बचाने के लिए क्या करूं?

'मैं सोच ही नहीं पाया कि वो तस्वीरें उसने क्यों भेजी थीं'

'मैं सोच ही नहीं पाया कि वो तस्वीरें उसने क्यों भेजी थीं'

रेडिट पर पोस्ट की गई अपनी कहानी में शख्स ने लिखा, 'मैं आपको बता दूं कि मैं हैंडसम या कोई बहुत ज्यादा आकर्षक लड़का नहीं हूं। रेगुलर एक्सरसाइज तो करता हूं लेकिन मैं सुपर फिट नहीं हूं। ये मैं आपको इसलिए बता रहा हूं, क्योंकि इसी वजह से मैंने ऐसा नहीं सोचा कि मेरी उस दोस्त ने मुझ जैसे लड़के को इंप्रेस करने के लिए अपनी वो न्यूड तस्वीरें भेजी होंगी। इसके बाद मैं जैसे बाकी लोगों की तस्वीरें एडिट करता हूं, मैंने वो न्यूड तस्वीरें भी एडिट करके अपनी दोस्त को वापस भेज दी।'

ये भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस के बैग में निकला 'वो सामान', सबके सामने शर्म से हुई पानी-पानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+