एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस के बैग में निकला 'वो सामान', सबके सामने शर्म से हुई पानी-पानी
'मैंने बैग की तरफ देखा तो वाकई उसमें वो सामान रखा था...उस वक्त मेरे मुंह से बस इतना ही निकला- ओह गॉड।'
दुबई: अक्सर लोग जल्दबाजी में कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिसके लिए उन्हें सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ता है। हाल ही में एक अमेरिकी सिंगर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में खुलासा करते हुए बताया था कि कैसे वो एक बार जल्दबाजी में ऐसी ट्रांसपेरेंट लेगिंग पहनकर सुपरमार्केट चली गईं, जिसमें उनका अंडरगार्मेंट नजर आ रहा था। सिंगर को अपनी भूल का अंदाजा उस वक्त हुआ, जब एक दूसरी महिला ने उन्हें इसके बारे में बताया। अब एक और एक्ट्रेस ने अपने साथ घटी ऐसी ही एक घटना के बारे में बताया है, जिसमें वो एयरपोर्ट पर अपने बैग में ऐसा सामान लेकर पहुंच गईं, जिसकी वजह से उन्हें सुरक्षा अधिकारियों और दूसरे यात्रियों के सामने शर्मिंदा होना पड़ा।

बैग में कपड़ों के साथ 'सेक्स टॉय' रखा मिला
डेली स्टार की खबर के मुताबिक मामला दुबई एयरपोर्ट का है, जब मशहूर टीवी पर्सनैलिटी शार्लोट क्रॉस्बी अपनी फ्लाइट लैंड होने के बाद सुरक्षा जांच करा रहीं थी। एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारियों ने जब शार्लोट के बैग को एक्सरे मशीन में देखा तो उन्हें कुछ अजीब सामान नजर आया। इसके बाद शार्लोट के बैग की तलाशी ली गई तो सुरक्षा अधिकारियों को बैग में सबसे नीचे की तरफ कपड़ों के साथ 'सेक्स टॉय' रखा मिला।

'मुझे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ'
अपने बैग में सेक्स टॉय देखकर शार्लोट क्रॉस्बी एकदम हैरान-परेशान हो गईं। शार्लोट को अच्छी तरह याद था कि उन्होंने पैकिंग करते वक्त कोई सेक्स टॉय अपने बैग में नहीं रखा था। शार्लोट ने इस घटना के बारे में बताया, 'मुझे अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ। मैं जानबूझकर ऐसा कोई सामान अपने बैग में नहीं लाई थी। हां, इतना जरूर था कि मैंने घर से निकलते वक्त जल्दबाजी में अपनी सारी पैकिंग की थी।'

'इसी बैग को लेकर मैं लंदन की ट्रिप पर गई थी'
शार्लोट क्रॉस्बी ने आगे बताया, 'मुझे ट्रिप पर जाना था और उसके लिए मैंने अपना एक ट्रैवल बैग उठा लिया...इसी बैग को लेकर मैं लंदन की ट्रिप पर भी गई थी। मैंने जल्दबाजी में अपनी जरूरत का सारा सामान उस बैग में डाला, कार में बैठी और एयरपोर्ट के लिए निकल गई। मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि मेरे बैग में एक सेक्स टॉय रखा है, वो भी नीचे की तरफ।'

'मेरे मुंह से बस इतना ही निकला- ओह गॉड'
घटना के बारे में शार्लोट ने आगे बताया, 'मेरी फ्लाइट लैंड होने के बाद जब उस बैग को एक्सरे मशीन में रखा गया तो एयरपोर्ट पर मौजदू सुरक्षा अधिकारियों ने मुझे एक तरफ बुलाकर पूछा- क्या आपके बैग में सेक्स टॉय है? मैं एकदम से हैरान हुई और जवाब दिया- नहीं। मेरे जवाब पर सुरक्षा अधिकारी बोले- लेकिन आपके बैग में सेक्स टॉय मिला है। मैंने तुरंत बैग की तरफ देखा तो वाकई उसमें सेक्स टॉय रखा था...उस वक्त मेरे मुंह से बस इतना ही निकला- ओह गॉड।'

'मैं बहुत शर्मिंदा महसूस कर रही थी'
शार्लोट क्रॉस्बी के मुताबिक, 'वहां जितने लोग उस समय मौजूद थे, सब एक दूसरे की तरफ देखने लगे। पांच मिनट के लिए तो जैसे सन्नाटा छा गया और किसी के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला। मैं बहुत शर्मिंदा महसूस कर रही थी। इसके बाद वहां कुछ और सुरक्षा अधिकारी आए और उन्होंने मुझे जाने के लिए कहा। मैं हड़बड़ाहट में वहां से निकली, अपने होटल पहुंची और उस सेक्स टॉय को कचरे के डब्बे में फेंकने के बाद चैन की सांस ली।'
ये भी पढ़ें- बच्चों को बाहर खड़ा कर महिला ने कार में ब्वॉयफ्रेंड संग बनाए संबंध, लोगों ने बना लिया Video











Click it and Unblock the Notifications