इस कपल के निजी पल इंस्टाग्राम पर हो गए लाइव, 14 हजार लोगों ने देखा और फिर...
18 साल की क्रिस्टन हैंचर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ कुछ निजी पल बिता रही थीं। दोनों बेडरूम में इंटिमेट हो गए और तभी कुछ ऐसा हो गया कि वो शर्म से पानी-पानी हो गए।
ओंटारियो। 18 साल की क्रिस्टन हैंचर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ कुछ निजी पल बिता रही थीं। दोनों बेडरूम में इंटिमेट हो गए और तभी कुछ ऐसा हो गया कि वो शर्म से पानी-पानी हो गए। उन्हें खुद यकीन नहीं हुआ कि ये सब कब और कैसे हो गया। दोनों के निजी पल तीन मिनट तक इंस्टाग्राम पर लाइव चले गए। इस घटना के बाद क्रिस्टन ने सभी से माफी मांगी है और कहा है कि उनका ऐसा इरादा नहीं था।


सोशल मीडिया पर हैं 4 लाख फॉलोअर्स
कनाडा की रहने वाली क्रिस्टन सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं। वो म्यूजिक वीडियो को इंस्टाग्राम पर डालती हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। क्रिस्टन के इस फोटो शेयरिंग साइट पर लगभग 4 लाख फॉलोअर्स हैं। हाल में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे उन्हें इतने फॉलोअर्स के सामने शर्मसार होना पड़ा।

3 मिनट तक लाइव हो गए निजी पल
क्रिस्टन और उनके ब्वॉयफ्रेंड एंड्रियू जॉर्जरी अपने घर में साथ में थोड़ा समय बिता रहे थे। जब दोनों इंटिमेट थे तभी बिस्तर पड़ा उनका फोन उन्हें दगा दे गया। क्रिस्टन के फोन पर न जाने कैसे एक बटन दब गया और उनका इंस्टाग्राम खुल गया। क्रिस्टन और एंड्रियू का सेक्स पूरे 3 मिनट तक इंस्टाग्राम पर लाइव चला गया।

14 हजार लोगों ने देखा सब
जब ये इंस्टाग्राम लाइव चल रहा था उस वक्त 14,000 लोग उसे देख रहे थे। शुक्र की बात है कि तब स्क्रीन पर अंधेरा छाया हुआ था जिसके कारण कुछ दिखा नहीं। लेकिन व्यूअर्स को लाइव के दौरान बैकग्राउंड की आवाज सुनाई दे रही थी। इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किए।

क्रिस्टन ने मांगी लोगों से माफी
क्रिस्टन ने उन सभी लोगों से माफी मांगी है जिन्होंने ये लाइव देखा। क्रिस्टन ने कहा, 'जिसने भी ये देखा, मैं उनसे माफी मांगना चाहती हूं। मेरा ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था। इसे अपने दिमाग से निकाल दें और भूल जाएं। मैं खुद ऐसा ही करूंगी। गलतियां होती रहती हैं, प्लीज मुझे माफ कर दें।' क्रिस्टन किन्हीं कारणों से इससे पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications