कीचड़ में फंसा था Baby Elephant, लड़की ने बड़ी सूझबूझ ने निकाला बाहर, हाथी ने दिया आशीर्वाद

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शानदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी कीचड़ में फंसा हुआ है और पास खड़ी लड़की उसकी मदद करती है।

Girl Helps Baby Elephant: जानवर काफी शक्तिशाली होते हैं। लेकिन इतने ताकतवर होने के बाद भी अकसर वे मुसीबत में पड़ जाते हैं। और जब मुसीबत में हों, और पास में कोई मदद करने वाला हो और वो मदद करने में पूरा जोर भी लगा दे, तो ऐसे में उससे बेहतर दोस्त कोई हो ही नहीं सकता। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारी भरकम हाथी का बच्चा कीचड़ में फंसा हुआ है। लेकिन इस हाथी की मदद करने के लिए वहां एक लड़की भी नजर आ रही है, जो हाथी को कीचड़ से बाहर निकालने में पूरी जी जान लगा रही है। आखिरकार वो हाथी को कीचड़ से बाहर निकलने में कामयाब हो ही जाती है। बाहर आने के बाद हाथी ने जो किया, वो सबका दिल जीत रहा है।

इंसानों और जानवरों की दोस्ती

इंसानों और जानवरों की दोस्ती

इंसानों और जानवरों की दोस्ती की बात वैसे कोई नई नहीं है। लेकिन मुश्किल वक्त में अगर आप इन बेजुबानों का साथ दें, तो ये भूलते नहीं हैं। और इन्हें अच्छी तरह पता होता है कि सामने खड़ा इंसान इनकी मदद के लिए ही आया है।

कीचड़ में फंसा हाथी का बच्चा

कीचड़ में फंसा हाथी का बच्चा

ऐसा ही एक नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है, जिसमें एक हाथी कीचड़ में फंसा हुआ है। हाथी पहले तो खुद को कीचड़ से बाहर निकालने की पूरी कोशिश करता है, फिर पास खड़ी लड़की उसकी मदद करने में जुट जाती है।

वायरल हो रहा वीडियो

लड़की हाथी को उस कीच़ड़ से बाहर निकालने में अपनी पूरी ताकत झोंक देती है। वीडियो बना रहा शख्स भी अपनी भाषा में कुछ कहता हुआ सुनाई दे रहा है। शायद वो लड़की का भी साहस बंधा रहा होता है।

कामयाब हुई लड़की की मेहनत

कामयाब हुई लड़की की मेहनत

लड़की की मेहनत कामयाब होती नजर आती है और वो पीछे हट जाती है। लेकिन हाथी पूरी तरह से बाहर नहीं निकल पाता और लड़की एक बार फिर उसकी मदद को दौड़ पड़ती है। आखिरकार हाथी कीचड़ से बाहर आ ही जाता है।

दिल जीत लेगा हाथी का जेस्चर

दिल जीत लेगा हाथी का जेस्चर

इसके बाद वो हाथी लड़की की ओर अपनी सूंड ऐसे हिलाता है, मानो वो उसे धन्यवाद कह रहा हो। वाकई में अगर जानवर बोल पाते तो वे इंसानों से इंसानों के बेहतर दोस्त हो सकते हैं। हालांकि, अपना प्यार दिखाने में वो हाथी बिल्कुल भी पीछे नहीं हटा और सूंड हिलाकर लड़की को देखने लगा।

IFS अधिकारी ने शेयर किया है वीडियो

IFS अधिकारी ने शेयर किया है वीडियो

ये वीडियो भारतीय वन सेना (IFS) अधिकारी सुसंता नंदा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि उसने कीचड़ में फंसे हुए हाथी की मदद की। इसके बाद हाथी की बच्चे ने उसे आशीर्वाद दिया।

लोगों को बेहद पसंद आया वीडियो

लोगों को बेहद पसंद आया वीडियो

इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो पोस्ट होते ही इसे 72 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। इसके साथ ही 645 लोगों ने इसे रीशेयर भी किया। लोग हाथी को बाहर निकालने में उसकी मदद करने के लिए लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

लोगों ने की लड़की की तारीफ

लोगों ने की लड़की की तारीफ

एक यूजर ने लिखा कि बेहद प्यारा। ये धरती सभी की है इसलिए एक-दूसरे की मदद करनी ही चाहिए। एक अन्य यूजर ने कहा कि साहसी महिला को बधाईयां। मैं हाथी को बचाने के लिए उसे सलाम करता हूं। एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा कि हाथी की मदद करने के लिए धन्यवाद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+