सैलून में बाल धुलवा रही महिला बार-बार हिला रही थी सिर, बंदे ने दी ऐसी सजा कि वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली, जुलाई 05: सोशल मीडिया पर फनी वीडियोज की भरमार है। आपको आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा मिल जाएगा, जिसको देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रूकेगी। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखने के बाद पक्का यकीन है कि हंसते-हंसते आपके पेट में भी दर्द हो जाएगा। आखिर ऐसा क्या है इस वीडियो में जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा, देखिए...

सैलून पर आई महिला का वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एक सैलून का है, जहां एक शख्स महिला के हेयर वॉश कर रहा होता है, लेकिन महिला की हरकत से बाल धोने वाला बंदा परेशान हो जाता है, जिसके बाद वो ऐसा कदम उठाता है कि वीडियो को देखने वाला हर कोई अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा। जैसा की वीडियो में देखा गया कि कभी वो महिला अपने साथ आई फ्रेंड से बात करती है तो कभी मोबाइल चला रही होती हैं। यहां तक की सिंक में भी एक जगह सिर नहीं रखती।

गुस्से में धो डाला मुंह
महिला हेयर वॉश करवाने के दौरान एक जगह सिर ना रखकर उसे बार-बार हिलाती है, जिससे उस बंदों को हो रही परेशानी साफ नजर आ रही है। यहां तक की वो कई बार उस शख्स को बाल धोने के दौरान टोकती है और अपना टॉवल सही करके फिर से काम पर लग जाने का इशारा करती हैं। ऐसे में वो शख्स पूरी तरह से इल्लाता हुआ नजर आता है और बार-बार हिलने के बाद गुस्से में आकर उस महिला के मुंह को पानी से जबरदस्त तरीके से धो देता है।

44 सेकंड का पेट फुलाने वाला वीडियो
44 सेकंड के इस वीडियो को जब आप जब लास्ट तक देखेंगे तो आप भी एक बार तो हैरान हो जाएंगे। साथ ही यह एक सीख भी है कि अगर किसी सैलून में जाने के बाद अगर आपने ज्यादा सिर हिलाया तो ऐसा आपके साथ भी हो सकता हैं। इस मजेदार वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा हैं। वहीं 573 लोगों ने रीट्वीट किया है। इसके अलावा 13 हजार से ज्यादा लाइक भी मिले हैं।

यूजर्स के आ रहे मजेदार रिएक्शन
एक तरफ जहां महिला के बार-बार सिर को सिंक से हटाने पर गुस्साए शख्स ने महिला के बालों के साथ उसके चेहरे को भी धो दिया। तो दूसी तरफ इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि हंस-हंसकर उसकी आंखों में आंसू आ गए तो कोई उस सैलून मालिक की खिंचाई कर रहा है। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि ऐसे सैलून में काम करने वाले इस शख्स की नौकरी तुरंत खत्म करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications