अजनबी लोगों की बाहें थाम लड़की ने प्लेटफॉर्म पर किया अजीबोगरीब डांस, VIDEO देख घूमा लोगों का माथा

कई बार सोशल मीडिया पर लोग ऐसी हरकतें करते हैं, जिन्हें देखने के बाद कोई भी शर्मिंदा हो जाए। हाल ही में रेलवे प्लेटफॉर्म पर एक लड़की ट्रेन से निकलती है और फिर अजनबी लोगों की बाहों में झूलने लगती है। सामने कैमरा रखा होता है, जिसमें ये सारी हरकतें रिकॉर्ड हो जाती हैं।

लड़की जिस तरीके से हरकतें कर रही है, किसी को भी गुस्सा आ जाए। ट्विटर पर अब इस क्लिप को शेयर किया गया है। इसे 5 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।

girl dancing near railway platform

कैप्शन में यूजर ने लिखा कि इनपर कोई केस वगैरह नहीं होता क्या? ये तो कहीं से भी फनी नहीं है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि अरे भाई ऐसा डांस तो मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी नहीं देखा। ये लड़की बहुत टैलेंटेड है। एक ने कहा कि प्लीज कोई तो इनपर केस कर दो। एक ने कहा कि सारे लड़के भी स्क्रिप्ट में हैं और उन्हीं की वजह से ये क्लिप वायरल भी हो रहा है। एक ने कहा समय रहते ऐसे वीडियो बनाने वालों का इलाज हो जाना चाहिए नहीं तो ये वायरस बहुत दूर तक जाएगा।

एक ने कहा कि अभी तक टिक टिक कर छपरी लोग थे लेकिन अब तो छपरियां भी आ गईं। एक ने कहा कि टिकट कंफर्म होने का तो टशन ही अलग है। कई लोगों ने लड़की के नाचने के तरीके पर ही सवाल खड़े कर दिए। एक यूजर ने कहा कि ये भला ऐसा क्यों नाच रही होगी? एक ने कहा कि लोगों ये पागल हो गई है। हमें एक डीटॉक्स दवाई चाहिए इसके लिए।

एक ने कहा कि ये ब्लैक शर्ट में चश्मा लगाए हुए लड़का बहुत टैलेंटेड है। एक ने कहा कि डांस छोड़ो भाई टैलेंट देखो टैलेंट। कई लोगों ने कहा कि लड़की ने कहीं कोई नशे तो नहीं कर रखे हैं। हो सकता है उसने ड्रग्स लिए हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+