ये क्या! बीच सड़क पर लेटकर नाचने लगी लड़की, VIDEO देख लोग बोले- 'फ्रीडम... या छिछोरापन?'

Girl Dancing Video: आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। असल टैलेंट को पहचानकर लोग आगे बढ़ाने में कोई कसर भी नहीं छोड़ते। लेकिन कई बार लोग पब्लिक के बीच सिर्फ तमाशा ही बनकर रह जाते हैं। वायरल होने के चक्कर में ऐसा कुछ कर जाते हैं, जिसे देखने के बाद लोग सोचने पर ही मजबूर हो जाएं कि ऐसा भी होता है क्या। हाल ही में एक लड़की ने ऐसा ही कुछ किया, जब वो ट्रैफिक में वाहनों से खचाखच भरी सड़क पर लेट लेटकर डांस करने लगती है।

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पीछे रिक्शा और बस और अन्य वाहन रुके हुए हैं और इधर एक लड़की बीच सड़क पर आ धमकती है। इसके बाद वो लड़की धीरे-धीरे सड़क पर डांस करने लगती है और फिर देखते ही देखते वो बीच सड़क पर लेट जाती है। क्लिप काफी हैरत भरा है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

girl dancing in between heavy traffic

वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। इसे पोस्ट करने के बाद देसी मोजितो ने कैप्शन में लिखा है कि इतना कॉन्फिडेंस। वाकई लड़की का कॉन्फिडेंस तो कमाल का है। जिस तरह से वो इतने सारे वाहनों के आगे बीच सड़क पर रील बनाती दिख रही है, वो वाकई में हैरान कर देने वाला है। लड़की के इस डांस क्लिप को 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और कईयों ने लाइक भी किया है। एक यूजर ने कहा कि मैं होता वहा तो ये सब देख कर सिग्नल तोड़ देता और श्रद्धांजलि अर्पित करता। वहीं एक ने कहा कि आखिरकार आजकल ये चल क्या रहा है।

य़हां देखें वायरल वीडियो...

बताते चलें कि इससे पहले भी एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो इसी तरह ट्रैफिक के बीच में सड़क पर लेट लेटकर अश्लील डांस कर रही थी। लड़की को इस तरह डांस करता देख लोग काफी हैरत भरे रिएक्शन भी कमेंट सेक्शन में दे रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+