नंगे हाथों से किंग कोबरा पकड़ती है ये लड़की, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान
नई

लड़की का नाम है नागेश्वरी
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में एक लड़की बड़ी निडरता और बहादुरी के साथ सांप को पकड़ती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में दिखाई दे रही लड़की का नाम है नागेश्वरी। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के पीछे पड़ीं टाइल्स के पीछे सांप बैठा था। जैसे ही लड़की नजर पड़ी, तो उसने बिना संकोच किए उसको पूंछ से पकड़ लिया। सांप खुद को छुड़वाने के लिए छटपटाने लगता है।

अब तक 80 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं
सांप को पकड़ने के बाद लड़की के चेहरे पर हल्की मुस्कान होती है, मानो वह जीत की निशानी हो। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'nageshwri___snakelover' अकाउंट से शेयर किया गया है। इंस्टाग्राम पर उसने इस तरह के कई वीडियो शेयर किए हैं। इस वीडियो को अब तक 80 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को उन्होंने 21 मई को इंस्टाग्राम रील पर शेयर किया था।
वायरल हुआ वीडियो
वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शानदार काम किया आपने. जिस तरह आपने सांप को पकड़ा, देखकर मजा आ गया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह दिखने में कितना खतरनाक लग रहा है, लेकिन आपने इसे आसानी से पकड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications