खौफनाक Video: समंदर में विशालकाय व्हेल ने मारी बोट को टक्कर, हवा में उड़ाया और फिर...
नई दिल्ली। विशालकाय समंदर विविधताओं और लाखों समुद्री जीव-जंतुओं से भरा है। समुद्र अपने आप में खूबसूरती रखता है तो कभी-कभी ये खूबसूरती खौफनाक हादसे में बदल जाता है। इसकी सुंदरता और लहरों का मजा लेने आए पर्यटकों के लिए ये समंदर कई बार खौफनाक हादसे का सबक बन जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जब 4 लोगों के लिए समंदर का सफऱ दर्दनाक हादसा बन गया।

वीडियो में देखने पर साफ लग रहा है कि गलती बोट चलाने वाले की है। व्हेल मछली अपना करतब कर रही थी, जिसके बीच में वो बोट आ गया। वहीं स्थानीय प्रशासन ने भी माना कि पर्यटक नियमों की अनदेखी कर मछलियों के बेहद करीब पहुंच जाते हैं, जिसकी वजह से जलीय जीव आक्रमक हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications