मजे-मजे में च्युइंग गम चबा बनाती थी गुब्बारे, अब हर महीने कमा रही है 70 हजार रुपए

नई दिल्ली, 26 जुलाई: आज के इस मंहगाई के दौर में हर कोई एक्ट्रा इनकम की कोशिश करता है। लेकिन अगर आपको बिना किसी खास मेहनत के एक्ट्रा इनकम होने लगे तो इससे अच्छा क्या हो सकता है। जर्मनी की रहने वाली एक महिला च्युइंग गम चबा कर हर महीने 70 हजार रुपए कमा रही है। महिला च्युइंग गम चबाकर उसके बड़े-बड़े बबल बनाती हैं और उसकी वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड करती हैं। जिससे उसकी हर महीने काफी कमाई हो जाती है।

च्युइंग गम चबाकर महीने के 70 हज़ार रुपये कमाती है जूलिया

च्युइंग गम चबाकर महीने के 70 हज़ार रुपये कमाती है जूलिया

जर्मनी में रहने वाली 30 साल की जूलिया फोराट सिर्फ च्यूंइग गम चबा के उसे फुलाती है और बड़े-बड़े बुलबुले निकालकर उससे मोटी कमाई करती है। वह सिर्फ घर में बिस्तर या सोफे पर बैठे या फिर लेटे या खड़े होकर कुछ मिनट में इस काम को अंजाम देती है। महिला ने इस बात का खुलासा किया है कि वह कैसे हर महीने सिर्फ 500 रुपए खर्च करके करीब 70 हजार रुपए तक कमा रही है। यह सब वह अतिरिक्त कमाई के लिए करती है।

पेशे से आर्किटेक्ट है 30 साल की जूलिया

पेशे से आर्किटेक्ट है 30 साल की जूलिया

पेशे से आर्किटेक्ट 30 साल की जूलिया फोराट अपने मुंह में एक साथ 20-30 च्युइंग गम चबा लेती है और उससे गुब्बारों से भी बड़े-बड़े बबल्स बनाकर दिखाती है। इस काम के लिए जूलिया च्युइंग गम खरीदने पर महीने में £5 यानि 480 रुपये खर्च करती है और बदले में वो 67 हज़ार रुपये कमा लेती है। मिरर की खबर के मुताबिक जूलिया ने बताया कि अपने एक दोस्त की सलाह पर उन्होंने ये कंटेंट बनाकर बेचना शुरू किया था।

लोग करते है इस तरह की डिमांड

लोग करते है इस तरह की डिमांड

जूलिया ने बताया कि, मैंने मजे-मजे में यह काम शुरू किया और फिर इस पर रिसर्च शुरू की तो पता चला कि कई कम्यूनिटीज हैं जो इस काम को लेकर डेडिकेटेड हैं। जैसे-जैसे उनके वीडियो वायरल होने लगे, लोगों ने उनसे अलग-अलग तरह के कंटेंट बनाने की डिमांड करने लगे। पहले मैंने तस्वीरें शेयर करना शुरू किया। लोग मुझे पसंद करने लगे और मेरा काम चल गया। अब मेरे कई फैन्स हैं और मुझे खुशी है कि मैं लोगों को बेहतर कंटेंट दे पा रही हूं।

उसके टैलेंट के दीवाने हैं लोग

उसके टैलेंट के दीवाने हैं लोग

जूलिया बताती हैं कि ये उनकी फुल टाइम जॉब नहीं है और उनके पास आर्किटेक्चर, सिविल इंजीनियरिंग और मार्केटिंग की डिग्री है। वे हर महीने इस शौक से हजारों में कमाई करती हैं। वे ऑनलाइन च्युइंग गम का 90 पीस वाला पैक खरीदती हैं। बबल्स बनाने के वक्त वे 10-15 से लेकर 30 पीस तक चबा लेती हैं और बड़े-बड़े बबल्स बनाती हैं। लोग उनकी इस कला के इस कदर दीवाने हैं कि वे उनसे कस्टमाइज़ बबल्स बनाने की रिक्वेस्ट भी करते हैं। कई बार यूजर्स की ओर से डिमांड बढ़ जाती है, तो मुझे वैसा कंटेट देना होता है, जिससे मुझे मुंह मांगी रकम भी मिल जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+