स्टाइल से प्लेन से उतर रही थी हसीना, लेकिन आगे जो हुआ देखकर हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे आप
प्लेन से उतरने वक्त अदाएं दिखा रही थी लड़की, लेकिन अगले पल जो हुआ उसे देखने के बाद आप हंसी रोक नहीं पाएंगे।
नई दिल्ली। कहावत है कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी। ये हर किसी पर लागू होता है। हर वक्त आपको अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है, लेकिन ये बात शायद एक खूबसूरत लड़की भूल गई थी। फैशनेबल कपड़ों में पूरे स्टाइल के साथ जब वो प्लेन की सीढ़ियों पर उतरते हुए पोज दे रही थी कि उसके साथ कुछ ऐसी हुआ कि अब वो दुनियाभर में वो हंसी की पात्र बन गई है। उसका वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई उसका मजाक उड़ा रहा है।

दरअसल हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक लड़की जो कि पूरे आत्मविश्वास से भरी हुई दिखाई दे रही है, प्लेन से उतरते हुए अदाएं दिखा रही थी। प्लेन से उतरते वक्त सीढ़ियों पर वो स्टाइल और पोज दे रही थी। लड़की प्लेन के गेट पर खड़ी होकर जैसी ही देखती है कि लोग उसका वीडियो बना रहे है तो इसका पूरा ध्यान अपनी अदाओं पर चला गया।
वो अपने स्टाइल के चक्कर में सीढ़ियों पर सावधानी बरतने के बजाए स्टाइल से मटक-मटक कर उतरने लगती है और पहली सीढ़ी उतरने के बाद ही फिसल जाती है। और सीढ़ियों से फिसलती हुई नीचे आ गिरती है। जिसके बाद वो अपनी कमर पकड़ लेती है। लड़की के सीढ़ियों से गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग लड़की का मजाक उड़ा है। उसे नसीहत दे रहे है और खुद को संभालने की सलाह दे रहे है। आप भी देखिए ये वीडियो और रहिए सावधान, क्योंकि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी...












Click it and Unblock the Notifications