Video:कोरोना वैक्सीन लगवाने से डर रहा था शख्स, फिर जमीन पर पटककर ऐसे दी गई डोज

Video:कोरोना वैक्सीन लगवाने से डर रहा था शख्स, फिर जमीन पर पटककर ऐसे दी गई डोज

नई दिल्ली, 30 दिसंबर: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिकॉन को लेकर देश में दहशत का माहौल है। हालांकि, देश में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य पर भी तेज गति से चल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। जी हां..ये वीडियो कुछ है ही ऐसा। दरअसल, वीडिया में एक शख्स कोरोना वैक्सीन लेने से मना कर रहा है। लोग उसे समझा रहे हैं, मगर वो वैक्सीन ले ही नहीं रहा है। वैक्सीन के डर से चिल्ला रहा है।

वैक्सीन लगवाने के लिए कर रहा था मना

वैक्सीन लगवाने के लिए कर रहा था मना

आखिरकार उसके कैसे वैक्सीन लगी, ये देखकर आप हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे। जी हां...सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आप देख सकते है कि वहां मौजूद आस-पास के लोग उसे कह वैक्सीन लेने के लिए कह रहे हैं। मगर वो वैक्सीन ले ही नहीं रहा है। वैक्सीन के डर से वह चिल्ला रहा है। लोग कह भी रहे हैं कि वैक्सीन लगवाने से कुछ नहीं होगा, मगर शख्स जोर जोर से बोल रहा है कि हम वैक्सीन नहीं लगाएंगे। इस दौरान वो लोगों से छूटकर भागने लगता है।

जमीन पर पटककर लगावाई वैक्सीन

जमीन पर पटककर लगावाई वैक्सीन

आखिरकार जब वो नहीं मानता, तो आस-पास के लोग उसे ज़मीन पर पटककर वैक्सीन की डोज़ दिलवा देते हैं। ये वीडियो देखने में बेहद मज़ेदार है। इस मजेदार वीडियो को @avanindra43 नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 3.6 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसे देखने के बाद कई लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं और अपना-अपना रिएक्शन कमेंट्स के जरिए दिए जा रहे हैं।

वीडियो देखर लोग कर रहे है मजेदार कमेंट

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडियो यूजर्स ने तमाम दिलचस्प कमेंट भी किए हैं। एक यूज़र ने लिखा है- ये तो बच्चे की तरह रो रहा है। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा है- ये गलत बात है। ज्यादातर लोगों ने वीडियो पर हंसने वाले इमोटिकॉन से रिएक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+