'स्टूडियो में ही NDRF टीम बुला लो...', तूफान Biparjoy पर 'न्यूज' एंकर की कवरेज देख लोगों की नहीं रुक रही हंसी

Cyclone Biparjoy: चक्रवात बिपारजॉय का खतरा भारत और पाकिस्तान पर मंडरा रहा है। जब भी ऐसे कोई चक्रवाती तूफान का अलर्ट मौसम विभाग देता है तो इसपर मीडिया रिपोर्टिंग मजेदार देखने को मिलती है। ऐसा ही एक न्यूज एंकरिंग का वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो को कई ट्विटर यूजर्स ने #CycloneBiporjoy के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में एक महिला एंकर स्टूडियो के अंदर तूफान जैसे सेट पर चक्रवात बिपारजॉय का कवरेज दे रही हैं।

Cyclone Biporjoy

इस वीडियो में एंकर को अपने पीछे पेड़ों की क्लिप के मुताबिक हाथ में छाता लेकर लाइव ऑन-एयर झूलते हुए देखा गया है। ऐसे ही कुछ वीडियो पाकिस्तान से भी वायरल हुए हैं।

पड़ोसी देशों के पत्रकारों ने मसाला डालने के लिए अपनी रिपोर्टिंग कई बदलाव किए हैं। दूसरी क्लिप में एक पाकिस्तानी पत्रकार को पानी की गहराई दिखाने के लिए पानी में कूदते हुए दिखाया गया है।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, '' कोई स्टूडियो में NDRF टीम भी बुला लो। मतलब कुछ भी...।''

एक यूजर ने लिखा, ''देश में कुछ गंभीर हो तो टीवी चैनल बहुत मनोरंजक हो जाते हैं...।''

एक यूजर ने लिखा, ''गुजरात मे जो तूफान आया है, उसका असर गोदी मीडिया के दफ्तर तक दिख रहा है! एंकर हवा मे उड़ती हुई दिख रही है! इतनी तेज आंधी-तूफान के बीच एंकरिंग करना कितना मुश्किल काम है, वीडियो देखने के बाद आपको पता लग ही गया होगा!''

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''50,000 लोगों को हटाया जा चुका है, हजारों और हटाए जाएंगे। संभव है कि ऐसे तूफान से भयावह क्षति भी होगी पर हिंदी टीवी पत्रकारिता ऐसे गर्त में जा चुकी है कि एक एंकर इसकी भयावहता से अनभिज्ञ या बौड़म कार्य कर रही है। अत्यंत घटिया कृत्य है।''

देखें कुछ और ट्वीट

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी न्यूज एंकर का ऐसा वीडियो वायरल हुआ हो, इससे पहले भी कई ऐसे वीडियो देखे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+