प्लास्टिक में बिक रही मौत! लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा बार्बी का क्रेज, जानिये पूरा मामला
Barbie theme Funeral house: वैसे तो बार्बी डॉल का क्रेज लोगों में हमेशा से ही देखने को मिलता रहा है लेकिन जबसे फिल्म बार्बी रिलीज हुई है, इसके गानों पर लोग मजकर रील्स बनाते दिख रहे हैं। बार्बी का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन ये जुनून इस हद तक बढ़ जाएगा कि लोग पिंक थीम के ताबूत तक खरीदने लगेंगे, ये तो किसी ने भी नहीं सोचा होगा।
न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, डायरेक्टर ग्रेगा गेरविट की फिल्म बार्बी जबसे आई है, लोगों में इसका कुछ ज्यादा ही क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म के गानों की बात करें, तो ये जमकर वायरल हो रहे हैं। लेकिन अब लोग बार्बी थीम पर अपनी मौत के बाद वाली जर्नी में भी कूद पड़े हैं।

जी हां! ये बात सुनने में भले कितनी ही अजीब क्यों ना लगे लेकिन सच है। बार्बी के प्रति लोगों को पागलपन इतना बढ़ चुका है कि हाल ही में लोग पिंक थीम के ताबूतों को खरीदने की होड़ में लगे हुए हैं। हैरानी की बात है कि ताबूतों की खूब बिक्री भी हो रही है और इनकी मार्केट डिमांड भी खूब है।
ताबूतों का प्रचार भी बेहद अलग ढंग से किया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि ये आपके अविस्मरणीय पलों को दिखाता है। ये उन पलों को दिखाता है, जो आपने कभी अपनी जिंदगी में जिए होंगे। ये एक रिमाइंडर है। भारत में भी बार्बी का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। लोग इस थीम के कपड़े पहनकर तस्वीरें अपलोड कर रहे हैं। लेकिन गनीमत है कि मौत वाला ये क्रेज फिल्हाल यहां नहीं है।
दरअसल, पिंक थीम वाले कॉफिन्स का क्रेज मेक्सिको, अल साल्वाडोर और पूरे लैटिन अमेरिका में देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि वे चाहते हैं उनके चाहने वाले बार्बी थीम वाले गुलाबी रंग की तरह हमेशा सुंदर रहें। फ्यूनरल होम का कहना है कि बार्बी फिल्म के रिलीज होने के बाद इस ताबूत पर 30 फीसदी तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications