फ्लाइट अटेंडेंट ने प्लेन टॉयलेट को लेकर खोला बड़ा 'सीक्रेट', बताया क्यों यूज नहीं करते टॉयलेट पेपर
नई दिल्ली, 24 मई: अगर आप हवाई सफर करते हैं तो आपको पता होगा कि प्लेन का टॉयलेट आमतौर पर यूज किए जाने वाले टॉयलेट से काफी अलग होता है। प्लेन के टॉयलेट के कई ऐसे सीक्रेट होते हैं। जो हर किसी को पता नहीं होते हैं। हवाई सफर के दौरान फ्लाइट अटेंडेंट यात्रियों को प्लेन में सवार होते समय और प्लेन में यात्रा के समय टिशू पेपर देते हैं। कई लोग टॉयलेट यूज करते समय इन टॉयलेट पेपर को हाइजीन के तौर पर यूज कर लेते हैं। लेकिन प्लेन में टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल करना खतरे से खाली नहीं हैं।

क्यों नहीं यूज करना चाहिए टॉयलेट पेपर
एक फ्लाइट अटेंडेंट और फेमस टिक टॉकर Bea B अक्सर यात्रियों को फ्लाइट के अंदर के तौर-तरीकों को लेकर अच्छी जानकारियां शेयर करती रहती है। टॉयलेट पेपर के इस्तेमाल को लेकर बनाए गए उनके हाल के एक वीडियो में हंगामा मचा रखा है। लोग उनके इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। Bea B ने समझाया है कि यात्रियों को 'टॉयलेट पेपर की जगह टिशू पेपर का इस्तेमाल' क्यों करना चाहिए।

पेशाब के छीटें टॉयलेट पेपर को भिंगा देते हैं
फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया कि, यात्रा के दौरान जब टर्बुलेंस होता है और छोटे बच्चे या बच्चियां जब शौचालय का इस्तेमाल कर रहे होते हैं। तो उनकी पेशाब शौचालय और टॉयलेट सीट पर बिखर जाती है। जिसके साफ करने के लिए टॉयलेट पेपर की आवश्यकता होती है। लेकिन अगर छोटा बच्चा पेशाब सीट के अंदर नहीं कर पाता है तो टॉयलेट सीट के बराबर में लगे टॉयलेट पेपर पर पेशाब के छींटे चले जाते हैं।

टिशू पेपर यूज करना है बेहतर विकल्प
ऐसे में कोई भी पेशाब से भींगे हुए टॉयलेट पेपर को इस्तेमाल नहीं करना चाहेगा। इसका शानदर हाल है टिशू पेपर। जो थोड़ी उंचाई पर रखे जाते हैं। जिन्हें इस्तेमाल करना भी आसान होता है। इसके अलावा Bea B ने फ्लाइट अटेंडेंट्स को होटल में ठहरने को लेकर कई अहम टिप्स दिए हैं। टिकटॉकर ने बताया कि, फ्लाइट अटेंडेंट्स को कमरे में कैमरों की जांच करनी चाहिए और सोशल मीडिया पर अपने प्रवास के बारे में कोई फोटो या विवरण पोस्ट नहीं करना चाहिए।

एयरहोस्टेस को दिए ये टिप्स
फ्लाइट अटेंडेंट ने आगे बताया कि, यह खुलासा कभी ना करें कि आप किस होटल में रह रहे हैं। वे आपसे पूछते हैं कि आप किस शहर में रह रहे हैं, झूठ बोलो। सोशल मीडिया पर तब तक कुछ भी पोस्ट न करें जब तक आप चले नहीं जाते। लोग अजीब होते हैं और अजीब चीजें करते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications