नहीं बनी सहमति तो मिलकर बनाया खौफनाक प्लान! शख्स को बेरहमी से पीटने का VIDEO आया सामने

एक चौंकाने वाली घटना में, कर्नाटक के बेंगलुरु में एक प्राइवेट कंपनी में ऑडिटर के रूप में काम करने वाले एक शख्स पर हमला करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्त में लिया, जिनमें से दो तो शख्स के ही को वर्कर थे। शख्स को पीटने का कारण भी काफी हैरान कर देने वाला है।

बाया जा रहा है कि शख्स इन लोगों से अलग सोचता था। इसलिए बहस और मतभेद होने के चलते इन लोगों ने देखते ही देखते उसे मारना शुरू कर दिया। मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। एक कार के डैश कैमरे में कैद हुए इस क्लिप में दिन के उजाले में ही लोग पास बिजी रिंग रोड़ पर शख्स को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं।

Five people brutally beaten

वीडियो को एक्स पर एक यूजर वसीम ने शेयर किया, जिसने बेंगलुरु पुलिस से मामले को तत्काल देखने का आग्रह किया था। क्लिप शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'चौंकाने वाला! बेंगलुरु के कल्याण नगर में, एक वाहन के डैश कैमरे में दिन के उजाले में एक व्यक्ति पर रॉड से हमला होते हुए रिकॉर्ड हुआ। हमलावर सामान्य रूप से सड़क पर चलता है। मुझे नहीं पता कि वो बच गया या फिर नहीं।

बाद में पुलिस ने पीड़ित का पता लगाया, शिकायत ली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 'इंडिया टुडे' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित की पहचान सुरेश के रूप में हुई, जो बेंगलुरु में एक दूध उत्पाद कंपनी में ऑडिटर के रूप में काम करता है। पांच आरोपियों में से दो की पहचान उमाशंकर और विनेश के रूप में हुई है, जो सुरेश के सहकर्मी हैं।

पांचों संदिग्धों को पुलिस ने पूर्वी बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। बेंगलुरु पुलिस ने एक बयान में कहा, ऐसा लगता है कि पीड़ित और दो आरोपी एक ही कंपनी में काम करते थे और यह हमला मतभेद के कारण हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+