आधी रात गांजे का ओवरडोज फूंक गया पालतू जानवर, मालकिन का क्‍या हुआ हाल

नई दिल्‍ली। अगर आप भी जानवर पालते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि आपकी अनदेखी आपके पालतू जानवर को नुकसान पहुंचा सकती है। अपकी अनदेखा करने पर वो कुछ भी खा सकता है यहां तक की नशीला पदार्थ भी। ऐसा ही एक मामला अमेरिका में सामने आया है। यहां के इंडियानापोलीस शहर में एक पालतू जानवर ने घर में रखे गांजे का सेवन कर लिया था। अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। एक पल तो ऐसा लगा कि उसका बचाना मुश्‍किल है। उसकी मालकिन उसे आधी रात को इलाज के लिए फायर स्‍टेशन ले गई।

आधी रात गांजे का ओवरडोज फूंक गया पालतू जानवर, मालकिन का क्‍या हुआ हाल

'डब्ल्यूटीएचआर न्यूज' को वेन टाउनशिप फायर कैप्टन माइक प्रुइट ने बताया कि फायरहाउस पर कई बार डोरबेल बजाई गई थी। फायर फाइटर्स इसके बाद समझ गए थे कि बाहर कुछ गड़बड़ हो गई है। वे बाहर गए तो पता लगा कि कहीं आग नहीं लगी है, बल्कि एक महिला अपने पालतू रकून को लेकर परेशान थी, जिसकी तबीयत अचानक बहुत बिगड़ गई थी। जांच में पता लगा कि पालतू जानवर ने हद से अधिक मात्रा में गांजा पी लिया था। उल्‍लेखनीय है कि रकून अमेरिका में मिलने वाला मध्‍यम आकार का जानवर होता है। यह रात में जागता है और इसका शरीर बालों से ढका होता है।

फायर स्‍टेशन के एक अधिकारी के मुताबिक रकून बेहद सुस्त नजर आ रहा था। उसकी हरकतें ठीक वैसी ही थीं, जैसे इंसान गांजा पीने के बाद करते हैं। बदकिस्तमी से फायर फाइटर्स इस मामले में कुछ भी नहीं कर सके। बाद में महिला को रकून को अपने साथ घर ले जाना पड़ा, जहां वह सो गया। हालांकि अभी तक यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सकता है कि रकून ने गांजा कैसे पी ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+