किसी ने नोचें बाल तो किसी ने... लखनऊ में लड़कियों की लड़ाई का वीडियो आया सामने, जानिये क्या है मामला?
हाल ही में एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़कियों के दो ग्रुप आपस में इस कदर भिड़ गए कि वहां अफरा-तफरी का माहौल मच गया। लड़कियों ने हाथ में डंडे लिए हुए थे और वे एक दूसरे को जबरदस्त लात-घूंसे मार रही थीं।
मामला है उत्तर प्रदेश के गोमतीनगर का। ये घटना कब हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मगर लड़कियों के दो गैंग एक दूसरे पर जिस तरह से चढ़े, वो काफी हैरान कर देने वाला था। लड़कियां एक दूसरे को घूंसे मार रही थीं। क्लिप सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया और इसमें पुलिस को भी दखलअंदाजी देनी पड़ी।

बताते चलें कि लड़कियों के ग्रुप के बीच हुई इस भिड़ंत की पुलिस भी जांच कर रही है। इस वीडियो को Shahzadkh007 नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया था। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि लखनऊ में बीच सड़क पर लड़कियों के बीच लड़ाई हो गई। देखिये कैसे लोग बेखौफ होकर एक दूसरे को मार रहे हैं। पुलिस का किसी को डर ही नहीं है।
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, यूपी पुलिस के संज्ञान में मामला आया और पुलिस ने इस क्लिप पर जवाब भी दिया। पुलिस ने लिखा था कि कृपया सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु। लोगों के लड़कियों का ये व्यवहार बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने पुलिस और अधिकारियों को वीडियो पर टैग करना शुरू कर दिया।
कई लोगों ने महिलाओं के खिलाफ सख्त निर्देश लिए जाने की भी सलाह दी। कई लोगों ने इस घटिया हरकत के खिलाफ पुलिस की दखलअंदाजी के लिए भी कहा। पोस्ट आज ट्विटर पर शेयर किया गया, जिसपर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए।
एक यूजर ने कहा कि ये कोई फिल्म की शूटिंग नहीं चल रही है। लखनऊ का कल्चर देखना चाहिए। यहां लड़कियां एक दूसरे पर लात घूंसे बरसा रही हैं। लड़के हो या फिर लड़कियां, यहां कोई फर्क नहीं पड़ता। तहजीब वालों के शहर में लड़ाई छिड़ गई है।
एक ने कहा कि ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। लोगों को छड़ी से मारना सरासर गलत है। किसी को भी प्रशासन का डर ही नहीं है। पुलिस को इस मामले पर कुछ करना चाहिए। एक ने कहा कि मुझे तो इस लड़ाई का कारण जानना है। ये लोग किसी भी परिणाम के बारे में कुछ नहीं सोच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications