गर्मियों की छुट्टियों में ऋषिकेश घूमने आए लोगों की हुई पिटाई, राफ्टिंग के दौरान लड़ाई का वीडियो Viral
सोशल मीडिया पर एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राफ्टिंग और बोटिंग करने आए पर्यटकों और राफ्टिंग गाइडों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसका नतीजा ये हुआ कि कई लोग घायल हो गए। गंगा किनारे हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला है उत्तराखंड के मशहूर पर्यटक स्थल ऋषिकेश का, जहां कुछ पर्यटक घूमने आए हुए थे। घूमने आए इन पर्यटकों और राफ्टिंग गाइडों में देखते ही देखते राफ्टिंग के दौरान झड़प हो गई। अन्य लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर ये खूब वायरल होने लगा।

वैसे ये पहली बार नहीं है, जब ऋषिकेश में मुनिकीरेती कौड़ियाला ईको टूरिज्म जोन में राफ्टिंग गाइडों और टूरिस्टों के बीच लड़ाई झगड़े की खबरें आती रहती हैं। ताजा मामला भी इसी एरिया का बताया जा रहा है। राफ्टिंग गाइड राफ्ट चलाने वाली पतवार से पर्यटकों की पिटाई करते दिख रहे हैं।
वीडियो एक दो दिन पहले का बताया जा रहा है। मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं की गई है। मगर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने खुद इस मामले का संज्ञान लिया और राफ्ट के ऊपर के नंबर्स व राफ्टिंग कंपनियों के नाम से मामले की छानबीन शुरू की।
Kalesh b/w Tourists who had come for rafting and boatmen clashed. As a result, many people got injured. This video of the fight that took place on the banks of the Ganges has gone viral, Rishikesh UK
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 8, 2024
pic.twitter.com/jJNxXNMaxd
मुनिकी रेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शांतिपूर्ण माहौल खराब करने वाले किसी भी इंसान को इस तरह से खुली छूट नहीं दी जा सकती।












Click it and Unblock the Notifications